Astrology

Shani Gochar 2022: 29 अप्रैल को कुंभ राशि में शनि का राशि परिवर्तन, इन तीन राशि वालों पर रहेगी शनि की विशेष कृपा

Shani Gochar 2022: 29 अप्रैल को कुंभ राशि में शनि का राशि परिवर्तन, इन तीन राशि वालों पर रहेगी शनि की विशेष कृपा

Shani Gochar 2022: इस वर्ष कर्मफलदाता शनिदेव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में शनि गोचर करने वाले हैं। शनि अभी मकर राशि में मौजूद हैं। मकर और कुंभ राशि शनिदेव की स्वराशि है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनिदेव अब 30 वर्षों के बाद दोबारा से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने पर सभी राशियों का जातकों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ता है। जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव शुभ भाव में होते हैं उन पर शनिदेव बहुत ही मेहरबान रहते हैं। ऐसे जातकों का जीवन सुख और समृद्धि के साथ बीतता है। वहीं दूसरी तरफ जिन जातकों की कुंडली में शनि गलत भाव में विराजमान होते हैं उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में 29 अप्रैल को शनि के राशि परिवर्तन करने  के बाद तीन राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी।

 

मेष राशि

आपकी कुंडली में शनिदेव का गोचर लाभ भाव यानी 11वें भाव में होगा। ऐसे में आपकी इनकम में बढ़ोतरी के संकेत हैं। आय के नए-नए साधन बनेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। काम-धंधे में तरक्की के संकेत हैं। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए शनिदेव मुनाफा करवाएंगे। वहीं जो जातक नया व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं। उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल में सभी साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। 

वृषभ राशि

आपकी राशि में शनि का गोचर 10वें भाव में होने जा रहा है। कुंडली का दशम भाव कर्म, करियर और नौकरी से संबंध होता है। ऐसे में शनि का गोचर वृषभ राशि वाले जातकों के लिए अच्छा संकेत है। नई नौकरी की आपकी खोज पूरी होगी जिसका लंबे समय से आपको इंतजार था। आपको धन लाभ की प्रबल संभावना है। सुख, ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति का संकेत आपको है। विदेश में नौकरी प्राप्त करने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है। वृष राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव सबसे ज्यादा रहता है इस कारण से इस राशि के जातको को शनि का गोचर शुभ परिणाम लाने वाला सिद्ध होगा।

मकर राशि

शनिदेव का राशि परिवर्तन मकर से कुंभ राशि में होने जा रहा है। आपकी राशि के लिए शनि का गोचर दूसरे भाव में होने से धन संबंधी सभी तरह की समस्याओं का अंत हो जाएगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह परिवर्तन बहुत ही शानदार और शुभ रहने वाला होगा। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है।  मकर राशि शनिदेव की अपनी स्वराशि है ऐसे में इस राशि के लिए शनि का गोचर शुभ और लाभकारी साबित होने वाला होगा।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: