मेष: इस राशि के जातक उत्साही होते हैं। इस बार होली के पर्व पर यदि आप लाल और गुलाबी रंग का इस्तेमाल करेंगे तो यह आपके लिए काफी भाग्यशाली रहेगा।
वृषभ: वृषभ जातकों के लिए यदि कोई रंग सबसे अधिक अनुकूल है तो वह है हल्का नीला और आसमानी रंग। यह रंग उनमे सहजता प्रदान करता है और उनके जीवन में स्थिरता और सौहार्द लेकर आता है।
मिथुन: मिथुन राशि के जातक इस होली पर हल्के हरे रंग से खेल सकते हैं। वैसे नारंगी व गुलाबी रंग भी इनके लिये सही रहेंगे। ये रंग इनमें रोमांच,उत्साह और ऊर्जा का संचार तो करेंगे ही साथ ही समृद्धि लाने वाले भी साबित होंगे।
सिंह: सिंह जातक काफी ऊर्जावान होते हैं,इनकी प्रचडंता को काबू में रखने के लिए महरुम रंग कारगर होगा। इसके अलावा सुनहरा और तांबा रंग भी इस अग्नि राशि के लिए अनुकूल हैं।
कन्या: आपके लिए गहरा हरा रंग काफी शुभ रहेगा। इस रंग के प्रयोग से आप अपने अंदर एक नई स्फूर्ति एक नए जोश को महसूस करेंगे।
वृश्चिक: गहरे लाल, महरून, और भूरे रंग से ही वृश्चिक रंग पर बेहतर प्रभाव रहेगा। उनमें से अधिक व्यक्तियों को गहरा लाल रंग चुनना चाहिए क्योंकि यह रंग उनके सशक्त व्यक्तित्व को उजागर करेगा।
धनु: पीला और संतरी रंग धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा इस होली पर क्योंकि इस राशि के जातक अति उत्साही होते हैं इसलिए यह रंग इनके लिए बहुत उपयोगी होंगे।
कुंभ: इस राशि के जातक गहरे नीले रंग को काफी शुभ माना जाता है। कुंभ जातक हमेशा कुछ न कुछ नया करने के प्रयास में रहते हैं। इसलिए यह इनमें ऊर्जा का संचार तो करेगा ही साथ ही व्यस्तता भरे जीवन में शांति व सुकून भी लेकर आएगा।
इन बातों का भी रखें ध्यान
सबसे पहले प्रात: उठकर भगवान विष्णु, भगवान श्री कृष्ण एवं अपने आराध्य देवों की लाल गुलाल और फूलों से पूजा करें। आराध्य देवों की पूजा के बाद घर के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लें। पूजा अर्चना के बाद जरुरतमंदों को कुछ दान करें तो बहुत पुण्य मिलेगा।
