Entertainment

Top Bhojpuri Holi Songs: होली पार्टी के लिए तैयार कर रहे हैं प्लेलिस्ट, तो जरूर शामिल करें ये भोजपुरी गीत

मार्च का महीना आते ही हर कोई होली की राह तकने लगता है। रंगों का त्योहार होली का खुमार हर किसी के सर चढ़कर बोलता है। हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाने बनाया यह त्योहार अपने रंग भरे अंदाज के लिए मशहूर है। रंगों के इस त्योहार में जहां हर तरफ रंगीन नजारा देखने को मिलता है तो वहीं लोगों के बीच में जश्न का माहौल होता है। ऐसे में होली के इस जश्न को पूरा करने के लिए लोग अक्सर गानों का भी सहारा लेते हैं। हवा में उड़ते गुलाल और रंग के साथ ही मस्ती भरे गाने इस त्योहार की शोभा बढ़ा देते हैं। लेकिन अगर होली के गानों की बात हो और भोजपुरी गीतों का जिक्र ना हो तो मजा कुछ अधूरा सा रह जाता है। ऐसे में अगर इस साल आप भी होली प्ले लिस्ट तैयार कर रहे हैं तो भोजपुरी के इन होली गीतों को ऐड करना बिल्कुल ना भूलें-

‘घसाई रंग सगरी’

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर गायक और अभिनेता पवन सिंह हर साल होली के गीत रिलीज करते हैं। पवन सिंह के होली के गीतों में मशहूर ‘घसाई रंग सगरी’ बेहद पसंद किया जाता ।है इस गाने में पवन से अंजना सिंह की लाजवाब केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीता है। होली का यह भोजपुरी  गीत आप के जश्न में चार चांद लगा देगा।

गाल रंगेगा

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का मशहूर होली गीत गाल रंगेगा होली के लिए बेहतरीन गाना है। खेसारी लाल यादव के गाए इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। गाने की वीडियो को देखकर आप की होली की मस्ती दोगुनी हो जाएगी।

 

बुरा ना मानो होली है

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का गाना बुरा ना मानो होली है दर्शकों को बेहद पसंद आया है। गाने में नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव जैसे कई नेताओं का जिक्र इसे और भी दिल चस्प बनाता है। होली की मस्ती में मस्त होने के लिए यह भोजपुरी गीत बिल्कुल परफेक्ट है।

चढ़ते फगुनवा दीदी के देवरा

होली के रंगीन माहौल को और भी रंगीन करने में भोजपुरी गानों की मल्लिका प्रियंका सिंह भी काफी मशहूर हैं। प्रियंका सिंह का होली गीत ‘चढ़ते फगुनवा दीदी के देवरा’  से आप की होली और भी जबरदस्त हो जाएगी। गाने में देवर- भाभी की खट्टी- मीठी तकरार और प्यार देखने को मिला है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: