Astrology

Guru Uday 2022: गुरु ग्रह जल्द ही होंगे उदय, इन राशि के जातकों को मिल सकता है धनलाभ

Guru Uday 2022: गुरु ग्रह जल्द ही होंगे उदय, इन राशि के जातकों को मिल सकता है धनलाभ

Guru Uday 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह नक्षत्रों में हो रही राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है।  जब भी कोई ग्रह गोचर या युति बनाता है, तो इसका सीधा असर मनुष्य की कुंडली पर पड़ता है। ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन में बहुत से सकारात्मक और नकारात्मक परिवर्तन लेकर आता है। ग्रहों का यह परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में तरक्की और खुशियां लाता है तो कुछ राशियों के कार्य में बाधा उत्पन्न करता हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या उदय होता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति 23 मार्च को उदय होने जा रहे हैं। कोई भी ग्रह तब अस्त होता है जब वो सूर्य के बहुत  निकट आ जाता है। वहीं जब वह भ्रमण करता हुआ दूर चला जाता है। मतलब सूर्य से दूर चला जाता है, तो वह उदित हो जाता है। इसलिए गुरु के उदय होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसीं हैं जिन्हें विशेष व्यापार और करियर में विशेष धनलाभ लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां 

मेष राशि 

देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के एकादश भाव में दिखाई देंगे। इस स्थान को धन का स्थान कहा जाता है। इसका मतलब है कि मेष राशि के लोगों को बृहस्पति के उदय होने से काफी धन लाभ होने की संभावना है। इस दौरान उनकी आमदनी में कुछ हद तक बढ़ोतरी होगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। आप स्थान भी बदल सकते हैं। अगर आप इस दौरान कहीं निवेश करते हैं तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

वृष राशि

वृषभ राशि के दशम भाव में बृहस्पति का उदय होगा। इस स्थान को उद्योग और काम का स्थान माना जाता है। इस दौरान वृष राशि के लोग हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, चाहे वह व्यवसाय से जुड़ा हो या नौकरी से। गुर ग्रह का उदय इन्हें अच्छा मुनाफा दिलाएगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या तनख्वाह में वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा नौकरी के बेहतर ऑफर भी सामने आ सकते हैं।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए भी बृहस्पति का उदय लाभकारी रहेगा। इस राशि के जातकों के सप्तम भाव में बृहस्पति का उदय होगा। इस आधार पर गुरु ग्रह का उदय आपके वैवाहिक जीवन के लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। सिंह राशि के जातक कोई भी कार्य करेंगे उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही यह समय आपके लिए हर लिहाज से अच्छा साबित होगा। इस दौरान किया गया कोई भी कार्य सफल होगा। अगर आप शादी के लिए अच्छे रिश्ते की तलाश में हैं तो आपको अपना पसंदीदा प्रस्ताव भी मिल सकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। युवाओं को नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के भी योग्य है। 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह उनके दूसरे भाव यानि ये और वाणी के स्थान में उदित हो रहे हैं। इसलिए इस दौरान मकर राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। यदि आप व्यापार में रुचि रखते हैं तो आपको कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है और इस डील का लाभ आपको भविष्य में मिल सकता है। यदि कहीं  कहीं आपका धन अटका हुआ है तो वो गुरु ग्रह के उदय के दौरान आपको वापस मिल सकता है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: