Entertainment

Birthday Special: अल्लू अर्जुन ने फिल्मों में इन अभिनेत्रियों संग किया रोमांस, फैंस बोले- आग लगा दी

साउथ इंडस्ट्री के ‘आइकन स्टार’ अल्लू अर्जुन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। अल्लू अर्जुन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टॉलीवुड इंडस्ट्री में तो उनके नाम का डंका बजता ही है लेकिन अब ‘पुष्पा द राइज’ के शानदार प्रदर्शन के बाद हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने अपनी एक खास पहचान बना ली है। अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म ‘गंगोत्री’ से की थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ अदिति अग्रवाल नजर आईं। इसके बाद अभिनेता ने साउथ इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दीं, जिसमें कई अभिनेत्रियों के साथ उनकी दमदार केमिस्ट्री देखने को मिली। आइए उन फिल्मों के बारे में बताते हैं।

रश्मिका मंदाना

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने पहली बार फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ में स्क्रीन शेयर की और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। दूसरी तरफ फैंस को अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी भी खूब पसंद आई। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ और रश्मिका मंदाना ‘श्रीवल्ली’ के किरदार में नजर आईं। दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी।

 

पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े के साथ अल्लू अर्जुन ने अब तक दो फिल्मों में काम किया है, जिसमें पहली फिल्म ‘डीजे’ है, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। इसके बाद साल 2020 में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ आई, जिसे भी काफी पसंद किया गया।

रकुलप्रीत सिंह

रकुलप्रीत सिंह बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जो साउथ में भी धमाल मचा चुकी हैं। अल्लू अर्जुन और रकुलप्रीत सिंह फिल्म Banda Namma Sarrainodu में साथ नजर आए थे। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। 

 

काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल साउथ की पॉपुलर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। अल्लू अर्जुन और काजल अग्रवाल ने एक साथ दो फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली फिल्म ‘आर्या 2’ है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद दोनों फिल्म ‘Yevadu’ में भी साथ नजर आए। हालांकि, इस फिल्म में दोनों की कहानी फिल्म के बीच में ही खत्म होते हुए दिखाई गई है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: