videsh

कोरोना का खौफ : दुनिया के इन 10 देशों में संक्रमण का कहर, तीन लहरों में जो बच गए वे भी तबाही की चपेट में

सार

दुनिया में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण पांव पसार रहा है। आलम ये है कि जो देश पहले की तीन लहर में बच गए थे, अब वहां भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। 

ख़बर सुनें

कोरोना संक्रमण का फिलहाल कोई अंत नहीं दिख रहा। नया वैरिएंट सामने आने के साथ ही कोरोना ने दुनिया के उन छोटे देशों में तबाही मचाई है, जो शुरुआती तीन लहर में कम प्रभावित हुए थे। इनमें दक्षिण कोरिया, वियतनाम, जापान जैसे देश शामिल हैं। ओवरऑल संक्रमितों की नई संख्या पर नजर डालें तो हर रोज दुनिया में 11 से 14 लाख मरीज मिल रहे हैं। वहीं, 3-4 हजार मरीजों की मौत हो रही है। 

सबसे ज्यादा दक्षिण कोरिया की हालत खराब है। यहां पिछले चार दिन से हर रोज दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। दूसरे नंबर पर जर्मनी, तीसरे पर फ्रांस और चौथे पर इटली है। जर्मनी में हर रोज करीब दो लाख लोग संक्रमित सामने आ रहे हैं। फ्रांस में 1.50 से 1.70 लाख, इटली में 60 से 80 हजार लोग हर रोज संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। हर रोज सबसे ज्यादा कोरोना केस मिलने के मामले में ऑस्ट्रेलिया पांचवे नंबर पर है। यहां 50 से 70 हजार केस प्रतिदिन मिल रहे। 
कोरोना की शुरुआत चीन से हुई थी। 2019 के अंत में चीन का वुहान शहर संक्रमण का पहला हॉटस्पॉट था। इसके बाद ये फैलते हुए दुनिया के बाकी देशों में पहुंचा। इटली, अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों पर ज्यादा असर पड़ा। इसके बाद भारत में इसने तबाही मचाई।

अब दक्षिण कोरिया कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां अब तक 1.49 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18,754 लोगों की मौत हो चुकी है। ठीक होने वालों का आंकड़ा अभी तक दक्षिण कोरियाई सरकार ने जारी नहीं किया है। इसके साथ जर्मनी, फ्रांस, वियतनाम और थाईलैंड में भी हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं। 
दुनिया में अब कोरोना का नया वैरिएंट XE आ चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे दो ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट – BA.1 और BA.2 का हाइब्रिड स्ट्रेन कहा है। XE वैरिएंट का पहला केस 19 जनवरी को ब्रिटेन में पाया गया था। इसके बाद डब्ल्यूएचओ ने भी XE वैरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, ये नया वैरिएंट BA.2 के मुकाबले 10 गुना ज्यादा संक्रामक है। ये वैरिएंट फ्रांस, डेनमार्क और बेल्जियम में भी पाया गया है।

दुनिया में अब तक 49 करोड़ संक्रमित, 61 लाख की मौत
दुनिया में कोरोना से अब तक 49.66 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 61.95 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 43.23 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 5.81 करोड़ लोग अभी भी संक्रमित हैं। भारत में 4.30 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.25 करोड़ लोग ठीक हो गए, जबकि 5.21 लाख लोगों की मौत हो गई। देश में अभी 11 हजार 461 एक्टिव केस हैं। मतलब अभी इनका इलाज चल रहा है।

विस्तार

कोरोना संक्रमण का फिलहाल कोई अंत नहीं दिख रहा। नया वैरिएंट सामने आने के साथ ही कोरोना ने दुनिया के उन छोटे देशों में तबाही मचाई है, जो शुरुआती तीन लहर में कम प्रभावित हुए थे। इनमें दक्षिण कोरिया, वियतनाम, जापान जैसे देश शामिल हैं। ओवरऑल संक्रमितों की नई संख्या पर नजर डालें तो हर रोज दुनिया में 11 से 14 लाख मरीज मिल रहे हैं। वहीं, 3-4 हजार मरीजों की मौत हो रही है। 

सबसे ज्यादा दक्षिण कोरिया की हालत खराब है। यहां पिछले चार दिन से हर रोज दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। दूसरे नंबर पर जर्मनी, तीसरे पर फ्रांस और चौथे पर इटली है। जर्मनी में हर रोज करीब दो लाख लोग संक्रमित सामने आ रहे हैं। फ्रांस में 1.50 से 1.70 लाख, इटली में 60 से 80 हजार लोग हर रोज संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। हर रोज सबसे ज्यादा कोरोना केस मिलने के मामले में ऑस्ट्रेलिया पांचवे नंबर पर है। यहां 50 से 70 हजार केस प्रतिदिन मिल रहे। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: