videsh

प्यार में पागलपन: गर्लफ्रेंड ने फोन नहीं उठाया तो प्रेमी 18वीं मंजिल पर सुसाइड करने के लिए चढ़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:55 PM IST

सार

मलेशिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड ने रात को कॉल रिसीव नहीं किया तो लड़का सुसाइड करने के लिए 18वीं मंजिल पर चढ़ गया। 

गर्लफ्रेंड के कॉल नहीं उठाने पर सुसाइड की कोशिश
– फोटो : Amar Ujala

ख़बर सुनें

विस्तार

प्यार खूबसूरत एहसास  है लेकिन कई बार लोग प्यार में हदें पार कर देते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड का कॉल रिसीव नहीं करना एक लड़के को इतना नागवार गुजरा कि उसने 18वीं मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। 

घटना मलेशिया के शाहआलम की है। सिरफिरे आशिक की उम्र 28 साल है। जानकारी के अनुसार वह एक लड़की से प्यार करता था लेकिन बीच में दोनों किसी कारण अलग-अलग रहने लगे। आठ फरवरी की रात को लड़के ने गर्लफ्रेंड को कॉल लगाया। लड़की ने कॉल नहीं उठाया। उसे लड़की का फोन नहीं उठाना इतना नागवार गुजरा कि उसने आत्महत्या करने का फैसला किया। वह मरने के लिए 18वीं मंजिल पर चढ़ गया। 

किसी ने उसे नीचे छलांग लगाने की कोशिश करते देख लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर लड़के को 18वीं मंजिल से सुरक्षित नीचे उतारा गया। इससे पहले भी लड़का सुसाइड की कोशिश कर चुका है। 

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: