Desh

Hijab row: हिजाब विवाद पर आमने-सामने आए राजनीतिक दल, भाजपा ने कांग्रेस को बताया मास्टरमाइंड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:58 AM IST

सार

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद ममाला गंभीर होता जा रहा है। राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थानों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 

हिजाब विवाद
– फोटो : पीटीआई

ख़बर सुनें

विस्तार

कर्नाटक में हिजाब विवाद पूरी तरह से सियासी रंग ले चुका है। इसको लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने हैं। अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को हिजाब विवाद का मास्टर माइंड बताया है। कर्नाटक भाजपा की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि, ‘हम पहले से ही कह रहे हैं कि हिजाब विवाद के पीछे कांग्रेस का ही हाथ है। हाईकोर्ट में हिजाब के पक्ष में तर्क देने वाला वकील कांग्रेस का कानूनी प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि है। पार्टी ने कांग्रेस पर समाज को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि, हमें यह कहने के लिए एक और उदाहरण की आवश्यकता नहीं है कि हिजाब विवाद के पीछे कांग्रेस का हाथ है। 

भाजपा के आरोप पर भड़के वकील 

भाजपा की ओर से लगाए गए इस आरोप के बाद वकील देवदत्त कामत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्य से एक स्वतंत्र देश में रहता हूं। एक वकील के रूप में मैं स्वतंत्र रूप से किसी भी मामले में पेश होता हूं ओर दलीलें रखता हूं। बहस के दौरान मुझे निर्देश दिया जाता है। कोई तीसरा पक्ष या राजनीतिक दल मेरे चयन पर सवाल नहीं उठा सकता है।

राज्य में स्कूल-कॉलेज तीन दिन तक बंद 

हाईकोर्ट में मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुए विवाद को देखते हुए कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने राज्य के सभी हाई स्कूल और कॉलेजों को 3 दिनों के लिए बंद करने के आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधन से शांति बनाए रखने की अपील की।

क्या है विवाद

कर्नाटक में हिजाब पर विवाद की शुरुआत जनवरी महीने में उडुपी शहर से हुई थी। शहर के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में 6 छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कक्षा में प्रवेश नहीं दिया गया था। कॉलेज प्रशासन ने इसका कारण ड्रेस में समानता को रखना बताया है। इसके बाद यह विवाद राज्य के कई जिलों में बढ़ता ही चला गया। कई संस्थानों में छात्राओं ने हिजाब पहनकर आना शुरू किया तो इसके विरोध में छात्र भगवा गमछा पहनकर आने लगे।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: