Tech

Oppo Reno 7 Pro 5G Review: मिडरेंज में एक आकर्षक लुक और अच्छे कैमरे वाला फोन

सार

Oppo Reno 7 Pro 5G को भारत में Oppo Reno 7 5G के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo Reno 7 Pro 5G के साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

ख़बर सुनें

ओप्पो के नए स्मार्टफोन Oppo Reno 7 Pro 5G (फर्स्ट इंप्रेशन) की आठ फरवरी को पहली सेल हुई है। Oppo Reno 7 Pro 5G को भारत में Oppo Reno 7 5G के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo Reno 7 Pro 5G के साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Oppo Reno 7 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity 1200 Max प्रोसेसर और 12 जीबी रैम है। Oppo Reno 7 5G का मुकाबला भारतीय बाजार में Mi 11X, Realme GT Master Edition और OnePlus Nord 2 से होगा। वहीं Oppo Reno 7 Pro 5G का मुकाबला Samsung 20 FE 5G, Mi 11i HyperCharge और Realme GT जैसे फोन से होगा। Oppo Reno 7 Pro 5G के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। दोनों फोन को एक ही रैम और स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है Oppo Reno 7 Pro 5G?
फोन के साथ आपको एयरक्राफ्ट लेजर डायरेक्ट इमेजिंग (LDI) टेक्नोलॉजी वाली डिजाइन मिलेगी। फोन का किनारा आईफोन 13 जैसी फ्लैट डिजाइन वाला है। फोन के रियर कैमरे के साथ लाइट दी गई है जो कि चार्जिंग के दौरान जलती है जिससे फोन के चार्ज होने के बारे में जानकारी मिलती है। यह लाइट नोटिफिकेशन आने पर भी जलती है। OPPO Reno 7 Pro की डिजाइन को कंपनी ने ओप्पो ग्लो डिजाइन नाम दिया है।

फोन के बैक पैनल फ्रोस्टेड ग्लास है जो कि सिल्की स्मूथ फील के साथ आता है। फोन कि थिकनेस, एंगल और पैटर्न के लिए OPPO ने 3,000 से अधिक टेस्ट  किए हैं। रियर कैमरे की डिजाइन को ओप्पो ने ट्विन मून नाम दिया है। फोन के बैक पैनल पर स्क्रैचप्रूफ है। इसके अलावा इस पर फिंगरप्रिंट्स भी नहीं आते हैं। फोन 7.45एमएम पतला है और इसका कुल वजन 180 ग्राम है। कुल मिलाकर कहें तो OPPO Reno 7 Pro वास्तव में एक आकर्षक फोन है।

इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। यूट्यूब से लेकर अमेजन प्राइम या नेटफ्लिक्स तक के वीडियो देखने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। स्क्रॉलिंग बढ़िया है, हालांकि OPPO Reno 7 Pro को जिस प्राइस रेंज में लॉन्च किया गया है, उसके हिसाब से ओप्पो को डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz देना चाहिए। डिस्प्ले का ऑटोब्राइटनेस बढ़िया काम करता है। हमने फोन को रिव्यू के दौरान ऑटो ब्राइटनेस मोड पर ही रखा था, हमें कोई समस्या नहीं हुई।

Oppo Reno 7 Pro  में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 दिया गया है। फोन में मीडियाटेक 1200-Max प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। प्रोसेसर के साथ AI Deblur का सपोर्ट मिलता है जो कि सेल्फी और पिक्चर क्वॉलिटी को बेहतर बनाता है। इसे लेकर दावा है कि रेगुलर वीडियो में HDR जैसा इफेक्ट दिखेगा। फोन के साथ 12 जीबी रैम मिलती है जिसे आप अतिरिक्त 7 जीबी बढ़ा सकते हैं।

रैम को बढ़ाने के लिए मैनुअल विकल्प मिलता है जिसे आप स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं। तो कुल मिलाकर आपको 19 जीबी रैम मिलती है। फोन के साथ मिलने वाला ColorOS 12, एंड्रॉयड 11 पर आधारित है, ना कि एंड्रॉयड 12 पर। इसमें कई सारे प्री-इंस्टॉल एप मिलते हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार डिलीट कर सकते हैं। फोन में Omoji मिलता है जो कि एपल के Memoji जैसा है। डिस्प्ले के साथ डबल टैप वेकअप मिलता है। रिव्यू के दौरान फोन के गर्म होने जैसी कोई दिक्कत नहीं आई। 

Oppo Reno 7 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-C पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन  जैक है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4500mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है। फोन का वजन 180 ग्राम है। फोन की बैटरी लाइफ काबिल-ए-तारीफ है। एक बार फुल चार्ज होने पर आप करीब 20 घंटे तक लगातार HD वीडियो देख सकेंगे। रेगुलर यूज में आपको दो दिनों का बैकअप आराम से मिल जाएगा। चार्जिंग फास्ट है। फोन को एक घंटे के अंदर फुल चार्ज किया जा सकता है। चार्जिंग के लिए फोन के साथ बॉक्स में 65W का SuperVOOC एडाप्टर और 6.5एम्पियर का टाईप-सी केबल मिलता है।

तो कुल मिलाकर देखा जाए तो Oppo Reno 7 Pro के साथ आपको बढ़िया लुक, फ्लैट डिस्प्ले, स्टीरियो स्पीकर और बेहतर कैमरा मिलता है। बैटरी लाइफ और चार्जिंग भी कमाल की है, लेकिन डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट कम देकर ओप्पो ने जरूर निराश किया है। इस रेंज में कई ऐसे फोन मौजूद हैं जिनके साथ हाई रिफ्रेश रेट मिल रहा है। इस रेंज में टेलीफोटो लेंस वाले फोन भी मौजूद हैं।

विस्तार

ओप्पो के नए स्मार्टफोन Oppo Reno 7 Pro 5G (फर्स्ट इंप्रेशन) की आठ फरवरी को पहली सेल हुई है। Oppo Reno 7 Pro 5G को भारत में Oppo Reno 7 5G के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo Reno 7 Pro 5G के साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Oppo Reno 7 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity 1200 Max प्रोसेसर और 12 जीबी रैम है। Oppo Reno 7 5G का मुकाबला भारतीय बाजार में Mi 11X, Realme GT Master Edition और OnePlus Nord 2 से होगा। वहीं Oppo Reno 7 Pro 5G का मुकाबला Samsung 20 FE 5G, Mi 11i HyperCharge और Realme GT जैसे फोन से होगा। Oppo Reno 7 Pro 5G के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। दोनों फोन को एक ही रैम और स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है Oppo Reno 7 Pro 5G?

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: