Desh

कोरोना अपडेट: केंद्र ने अब तक राज्यों को पहुंचाई 150 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक, 18 करोड़ अब भी राज्यों के पास 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:55 PM IST

सार

भारत में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 149.66 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर 85 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।

वैक्सीन लगवाती युवती
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट की बढ़ती रफ्तार के बीच केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक केंद्र सरकार द्वारा राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को 154.32 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज उपलब्ध कराए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 18.14 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन के खुराक बचे हुए हैं। 

देश में 149.66 करोड़ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
भारत में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 149.66 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर 85 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। को-विन के द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 62.32 करोड़ लोग पूरी तरह टीकाकरण करवा चुके हैं। यह देश की 71.21 प्रतिशत पात्र आबादी है। वहीं 1.72 करोड़ 15 से 17 साल के किशोर व किशारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

देश में आज सामने आए 1 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 17 हजार 100(1,17,100) मामले सामने आए हैं जो कि पिछले सात महीनों में सबसे अधिक है। इससे पहले छह जून 2021 में एक लाख मामले सामने आए थे। वहीं इस दौरान 302 लोगों की मौत भी हो गई। हालांकि 30,836 लोग स्वस्थ भी हुए, लेकिन सबसे अधिक जो चिंता की बात है वह है सक्रिय मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि। देश में अब सक्रिय मरीज बढ़कर तीन लाख 71 हजार (3,71,363) हो गए हैं। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: