बॉलीवुड एक्टर्स के लुक पर बेशक आप आज फिदा हों लेकिन एक समय ऐसा था जब इनका लुक आम था। ये स्टार्स बेशक आज इंडस्ट्री के बड़े नाम हों लेकिन इन्होंने मॉडलिंग के रैंप पर सालों घिसटकर यहां अपनी राह बनाई है। इन सितारों के संघर्ष के दिनों की तस्वीरें आज से मेल नहीं खातीं।
मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाने के बाद ही कटरीना कैफ को बॉलीवुड में ब्रेक मिला था। मॉडलिंग के दिनों में कटरीना काफी अलग दिखती थीं। उनकी पहले और अब की तस्वीरों में काफी अंतर दिखता है।
प्रिंयका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने अपने दम पर ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। प्रियंका ने भी मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब प्रियंका काफी अलग दिखती हैं। उन्होंने सर्जरी भी कराई है।
दीपिका पादुकोण ने भी फिल्मों में एंट्री करने से पहले मॉडलिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई। वे किंगफिशर एयरलाइन्स, Levi Strauss और Tissot SA जैसे बड़े ब्रांड्स की एम्बेसडर बनीं।
एक वक्त टॉप मॉडल में शुमार रही मलाइका अरोड़ा ने 90 के दशक में कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। मलाइका ने शो में खुलासा करते हुए बताया था कि अपने करियर के शुरुआती दौर में डार्क रंग की वजह से उनका मजाक उड़ाया गया था। अब मलाइका बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं।
