Tech

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022: पांच महिला डेवलपर्स के एप जो लिख रहे बदलाव की नई परिभाषा

भारत तेजी से एप-फर्स्ट देश के रूप में बदल रहा है। एप मार्केट में अब देसी डेवलपर्स बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आमतौर पर एप डेवलपर्स के रूप में आप किसी पुरुष का ही नाम लेंगे, लेकिन यदि आपसे यह पूछा जाए कि आप कितनी महिला एप डेवलपर्स को जानते हैं तो आपको शायद गूगल करना पड़े। आपको जानकर हैरानी होगी भारत में एप डेवलपमेंट का मार्केट जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से महिला डेवलपर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से महिलाएं एप के जरिए डिजिटल अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण रूप से भाग ले रही हैं। आज यानी 8 मार्च को हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के खास मौके पर आपसे पांच महिला एप डेवलपर्स से मिलवाएंगे जिनके एप अपने-अपने क्षेत्र में बदलाव की नई परिभाषा लिख रहे हैं।

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में महिलाओं के योगदान पर गूगल इंडिया (दक्षिण पूर्व एशिया) की वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग, सपना चड्ढा का कहना है, ‘महिलाएं आज उद्यमियों, रचनाकारों और डेवलपर्स के रूप में डिजिटल निर्माण और इनोवेशन के मौके का भरपूर लाभ उठा रही हैं। वे भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था में सक्रिय रूप से भाग लेकर बदलाव के रोल मॉडल के रूप में काम कर रही हैं और पूर्वाग्रह की बेड़ियों को जड़ से खत्म कर रही हैं। Google में हम अपने प्रोडक्ट और कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को उनकी इस यात्रा में समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

Alippo

भारत में कई महिलाओं में पेशेवर रूप से आगे बढ़ने का जुनून है, लेकिन दो चीजों की कमी उन्हें आगे नहीं बढ़ने दे रही है। कई बार उन्हें मौका मिलता है तो उस लिहाज से उनके पास कौशल नहीं होता है और यदि कौशल है तो मौकै नहीं मिलते। इसे ध्यान में रखते हुए, IIT ग्रेजुएट आयुषी सिन्हा ने Alipo Learning को लॉन्च किया है। आयुषी इस एप की को-फाउंडर भी हैं। Alipo Learning को भारतीय महिलाओं के लिए सीखने, आगे बढ़ने और अपने घरेलू व्यवसायों को एक मुकाम पर पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। अपने एप को लेकर आयुषी कहती हैं, ‘हमें महिलाओं के कौशल को बढ़ाने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म की जरूरत है। अलिपो एक ऐसा ही प्लेटफॉर्म है जहां महिलाएं एक साथ सीखती हैं, दोस्त बनाती हैं और अपने संदेह को दूर करती हैं। प्ल-स्टोर पर एप को 4.9 की रेटिंग मिली है। आयुषी के मुताबिक इस एप से अभी तक तीन लाख से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं।

Kutuki

Kutuki एप को बुनियादी अंग्रेजी और गणित की समस्या को हल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस एप को स्नेहा सुंदरम ने डिजाइन किया है। कुतुकी एप के जरिए प्री-स्कूल के बच्चों को कहानियों और म्यूजिक के जरिए गणित और अंग्रेजी सिखाने के लिए डेवलप किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस एप को शिक्षकों, कलाकारों, संगीतकारों और कहानीकारों की एक टीम ने ही डिजाइन किया है। यह एप 6 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। Google Play पर, Kutuki ने 10 लाख से अधिक डाउनलोड को पार कर लिया है और इसका लक्ष्य पूरे भारत में सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला प्रीस्कूल एप बनना है।

Language Curry

लैंग्वेज करी स्थानीय भारतीय भाषाओं को एक नए मुकाम पर ले जाने वाला है। इस एप को वत्सला शर्मा और अनीशा ज्योति ने तैयार किया है। लैंग्वेज करी एक भाषा सीखने वाला एप है जो कि भारतीय भाषाओं पर विशेष तौर पर केंद्रित है। इस एप को अभी तक 10 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है और इसके यूजर्स 180 देशों में हैं। इस एप को आप गूगल प्ले-स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।

SHEROES

SHEROES एक ऐसा एप है जिसे महिला उद्यमियों की मदद के लिए तैयार किया गया है। इसे सायरी चहल ने तैयार किया है। यदि कोई महिला कम संसाधन में छोटा व्यवसाय शुरू करती है तो SHEROES एप उसे काफी मदद कर सकता है। इस एप के जरिए वह लाखों ग्राहकों तक पहुंच सकती है। यह एक तरह का शॉपिंग एप है जिस पर महिलाएं अपने प्रोडक्ट को लिस्ट कर सकती हैं। आज Google Play पर इसके 10 लाख से अधिक डाउनलोड हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: