Entertainment

Women’s Day: बेहद खास है इन सशक्त महिलाओं की कहानी, इनसे प्रेरित होकर बॉलीवुड में भी बनीं फिल्में

महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन सशक्त महिलाओं के जीवन पर आधारित हैं, जिनपर पूरे देश को गर्व है। आज हम उन महिलाओं की बात करेंगे, जिनपर फिल्में बनीं और लोगों को पसंद भी आईं। महिलाओं पर आधारित ये फिल्में बेहद ही खास हैं।

दंगल

फिल्म ‘दंगल’ में दो खिलाड़ियों और उनके पिता के संघर्ष को दिखया गया है। यह फिल्म गीता फोगाट और उनकी बहन बबिता फोगाट के जीवन पर आधारित है। फिल्म में गीता फोगाट और बबती फोगाट का किरदार एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने निभाया है। वहीं अमिर खान उनके पिता के रूप में नजर आए थे।

सांड की आंख

2019 में आई भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू की फिल्म सांड की आंख दो शूटर दादियों पर आधारित है। इस फिल्म में चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की काहनी को दिखाया गया है, जो एक साधारण घर की महिला रहते हुए भी अपने सपनों को पूरा करती हैं। उनकी निशानेबाजी के आगे सब नतमस्तक हो जाती है।

साइना

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित यह फिल्म 2021 में आई थी। इस फिल्म में उनका किरदार परिणीति चोपड़ा ने निभाया था। साइना नहवाल पद्म श्री, अर्जुन अवॉर्ड, राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित होने वाली विश्व रैंकिंग में शीर्ष तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

छपाक

2020 में आई ‘छपाक’ एसिड अटैक पीड़िता की कहानी पर बनी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी एक 15 साल की लक्ष्मी की है, जिसने एक युवक को शादी से इनकार किया तो उस पर तेजाब फेंक दिया गया था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: