Astrology

Pisces Rashifal 2022: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें मीन भविष्यफल 2022

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:28 PM IST

Pisces Horoscope 2022: सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

Pisces Horoscope/Meen Rashifal 2022
मीन राशिफल- 2022
दी, दू, थ, झ, यं, दे, दो, चा, ची

स्वभाव और चुनौतियां

आप आकर्षक व्यक्तित्व वाले, विद्वान, वाणी कुशल, कृतज्ञ तथा धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि रखने वाले हैं। तीर्थाटन प्रेमी ऐसे लोगों का मन धार्मिक कार्यों एवं समाज सेवा के प्रति हमेशा लगा रहता है। इनके गुप्त शत्रुओं की भी अधिकता रहती है। वर्ष के आरंभ में कई तरह की चुनौतियां रहेंगी किंतु कार्य-व्यापार में उन्नति और नौकरी में भी पदोन्नति के योग। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। 12 अप्रैल को राहु-केतु का राशि परिवर्तन पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव देगा। 13 अप्रैल से बृहस्पति का अपनी मीन राशि में  गोचर आप में साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि करेगा किसी भी तरह की प्रतियोगिता में शामिल होना चाहें तो ग्रह-गोचर अनुकूल परिणाम देंगे। आपके लिए किसी पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। 29 अप्रैल से 12 जुलाई के मध्य शनि साढ़ेसाती का प्रभाव भी सहना पड़ेगा फिर भी, सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। विस्तार से जानने के लिए पढ़ें- मीन राशिफल 2022

माह के सितारे

  • जनवरी- अत्यधिक भागदौड़ किंतु व्यापार में लाभ, आध्यात्मिक उन्नति, विदेश यात्रा के योग।
  • फरवरी- साहस-पराक्रम की वृद्धि, लिए गए निर्णयों की सराहना होगी, मकान-वाहन क्रय का योग।
  • मार्च- स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें, व्यर्थ विवादों से बचें, दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद।
  • अप्रैल- ग्रह-गोचर अतिशुभ, सभी कार्यों में सफलता, सम्मान वृद्धि, सरकारी कार्यों का निपटारा होगा।
  • मई- आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा, विदेशी कंपनियों में नौकरी के योग, कार्य-व्यापार में उन्नति।
  • जून- शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा, व्यर्थ विवादों से दूर रहें, योजनाओं को गोपनीय रखें।
  • जुलाई- कटु भाषा के प्रयोग से बचें, अपने व्यवहार में मधुरता लाएं, दाहिनी आंख की बीमारी से बचें।
  • अगस्त- अधिक व्यय एवं हानि के योग, किसी को भी अधिक धन उधार देने से बचें, आय में वृद्धि।
  • सितंबर- साहस-पराक्रम की वृद्धि, लिए गए निर्णयों की सराहना होगी, छोटे भाइयों से विवाद के योग।
  • अक्टूबर- वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी, ससुराल पक्ष से सहयोग की उम्मीद, मान-सम्मान की वृद्धि।
  • नवंबर- पारिवारिक कलह से अशांति, व्यापार में सफलता, दुर्घटना से बचें, सामान चोरी होने से बचाएं।
  • दिसंबर- नौकरी में पदोन्नति, नए अनुबंध की प्राप्ति, स्थान परिवर्तन के योग, दाम्पत्य सुख में वृद्धि।
उपाय- शुभ ग्रहों के प्रभाव वृद्धि हो और अशुभ ग्रहों का दुष्परिणाम कम से कम मिले इसे ध्यान में रखते हुए आप अनार के रस, लाल या भूरी गाय के दूध, गन्ने का रस, शहद अथवा घी से रुद्राभिषेक करें।

22 फरवरी से 21 मार्च
इस अवधि के मध्य जन्म लेने वाले जातक मीन राशि के अंतर्गत आते हैं जिनका मूलांक 3 और स्वामी बृहस्पति हैं। नए वर्ष का मूलांक 6 है जिसके स्वामी शुक्र है अतः दोनों के मध्य आपका जीवन थोड़ा उलझ भी सकता है और सफल भी हो सकता है, सावधान रहें। व्यर्थ विवादों से बचें निर्णय लेने में विलंब न करें और अपने मन को नियंत्रित करें। बृहस्पति से संबंधित कार्य तो लाभ देंगे ही शुक्र संबंधी कार्य व्यापार भी इस वर्ष आपके लिए आय का स्रोत सिद्ध होंगे। शिक्षण कार्य, स्कूल कॉलेज खोलना, धर्म का प्रचार करना, सामाजिक संस्थाओं में बढ़-चढ़कर दान पुण्य करना और प्रबंधन से जुड़ा कोई भी कार्य करके आप सफलताओं  के सर्वोच्च शिखर तक पहुंच सकते हैं।

शुभ अंक- 3
शुभ तारीखें- 3, 12, 21, 30
शुभ दिन- गुरुवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रत्न- मोती और पुखराज
लेखक: पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: