Business

Manufacturing PMI Index: दिसंबर में विर्निमाण गतिविधियों में आई गिरावट, पीएमआई इंडेक्स 55.5 पर आया

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:58 PM IST

सार

Manufacturing PMI Index Slips In December: साल 2021 के आखिरी महीने में देश की विर्निमाण गतिविधियों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले नवंबर में इस क्षेत्र में सुधार देखा गया था। दिसंबर में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए पीएमआई इंडेक्स कम होकर 55.5 के स्तर पर आ गया है। 
 
ख़बर सुनें

साल 2021 के आखिरी महीने में देश की विर्निमाण गतिविधियों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले नवंबर में इस क्षेत्र में सुधार देखा गया था। दिसंबर में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए पीएमआई इंडेक्स कम होकर 55.5 के स्तर पर आ गया है। 

नवंबर में पीएमआई 57.6 पर था
आईएचएस मार्केट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्तूबर के 55.9 से बढ़कर नवंबर में 57.6 के स्तर पर पहुंच गया था। यह इस क्षेत्र में दस महीनों के भीतर सबसे मजबूत सुधार का संकेत है। गौरतलब है कि पीएमआई इंडेक्स के 50 से ऊपर होना सकारात्मक, जबकि 50 से नीचे रहने पर इसे नकारात्मक माना जाता है। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि नए ऑर्डर और बिक्री में कमजोरी के कारण विर्निमाण क्षेत्र के पीएम इंडेक्स में गिरावट आई है। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: