Tech

सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज के दो स्मार्टफोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, जानें सभी फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Mon, 03 Jan 2022 09:26 AM IST

सार

उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों फोन को Galaxy S22 सीरीज के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग Galaxy A13 के 4G वेरियंट पर भी काम कर रही है।

ख़बर सुनें

सैमसंग भारतीय बाजार में नए साल की शुरुआत धमाकेदार तरीके से करने वाला है। खबर है कि फरवरी में Samsung Galaxy A33 5G और Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होंगे, हालांकि लॉन्चिंग तारीख अभी भी एक राज ही है। उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों फोन को Galaxy S22 सीरीज के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग Galaxy A13 के 4G वेरियंट पर भी काम कर रही है।

Samsung Galaxy A33 5G और Samsung Galaxy A13 5G भारत में लॉन्चिंग के बारे में सबसे पहले 91मोबाइल ने जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy A33 5G की कीमत इससे पहले वाले वेरियंट के मुकाबले कुछ अधिक नहीं होगी। आपको बता दें कि Samsung Galaxy A32 को इसी साल मार्च में 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy A33 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A33 5G को भारत में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल होगी जिसमें सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी  मिलेगी और फोन को IP67 की रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। फोन में तीन रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Samsung Galaxy A13 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन
इस फोन को पिछले साल दिसंबर में अमेरिका में पेश किया गया है। Samsung Galaxy A13 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 90Hz होगा। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy A13 5G में तीन रियर कैमरे होंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट होगा। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: