Entertainment

Chhath Puja Geet: रिलीज हुआ खेसारी का छठ गीत 'पेन्ह ली पियरिया', आपने देखा क्या?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:49 AM IST

पेन्ह ली पियरिया
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

आठ नवंबर से देशभर में छठ पूजा शुरू होने जा रही है। छठ का पहला दिन नहाय खाय है। इस दिन से लोग अपने पहले दिन के व्रत की शुरुआत करते हैं। इस मौके पर भोजपुरी स्टार्स एक के बाद एक छठ गीतों को लेकर आ रहे हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ऐसे में पीछे कैसे रह सकते हैं। वह छठ पर कई गीत रिलीज कर चुके हैं। उनका नया गाना ‘पेन्ह ली पियरिया’ यूट्यूब पर रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है।
गाने की खासबात है कि खेसारी ने इसमें अभिनय करने के साथ ही अपनी आवाज भी दी है। गाने को मुकेश यादव ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है। फालतू एंटरटेनमेंट नामक यूट्यूब चैनल पर गाने का अपलोड किया गया है। महज कुछ ही घंटों में आठ लाख से ज्यादा व्यूज गाने को मिल चुके हैं।

इससे पहले खेसारी लाल यादव का गाना ‘महिमा छठी मईया के’ रिलीज हुआ था। यह गाना रिलीज के साथ ही हिट हो गया। गाने में खेसारी लाल छठी मइया का गुणगान करते दिखे थे। इस वीडियो की खास बात है कि इसमें छठ पूजा के घाटों को भी दर्शाया गया है। लोगों को ये वीडियो बेहद पसंद आया था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

13
videsh

उम्मीद: भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं शेर बहादुर देउबा, पीएम मोदी से सीओपी-26 में कर चुके हैं मुलाकात

To Top
%d bloggers like this: