Sports

फीफा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 2021 : पुरुषों में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और महिला वर्ग में एलेक्सिया पुटेलस को मिला पुरस्कार

एएनआई, ज्यूरिख।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:17 AM IST

रॉबर्ट लेवांडोव्स्की
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी को पछाड़ते हुए पोलैंड और बायर्न म्यूनिख के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने फीफा के 2021 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। वहीं महिला खिलाड़ियों में एलेक्सिया पुटेलस को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

फीफा के 2021 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के अलावा मिस्र व लिवरपूल के मोहम्मद सालाह का नाम भी था। पंरतु लेवांडोव्स्की ने यह पुरस्कार अपने नाम किया। 

छह बार पुरस्कार जीत चुके हैं मेसी
मेसी छह बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं जबकि लेवांडोव्स्की गत विजेता हैं। विजेता की घोषणा 17 जनवरी को होनी थी। मेसी ने इस दौरान कोपा अमेरिका कप के जरिये अर्जेंटीना के साथ अपना बड़ा खिताब जीता। उन्होंने पिछले महीने अपने कॅरिअर की सातवीं बेलोन डी ओर ट्रॉफी जीती थी। सालाह को इस सूची में 2018 के बाद दूसरी बार जगह मिली है। उन्होंने लिवरपूल के लिए शानदार प्रदर्शन किया।  

लेवांडोव्स्की ने 2020-21 सत्र में म्यूनिख के लिए 41 गोल और 2021 के कैलेंडर वर्ष में 43 गोल करके दो बुंडेसलीगा (जर्मनी की शीर्ष फुटबॉल लीग) रिकॉर्ड अपने नाम किए। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय टीम के कोच, कप्तान, विशेषज्ञ मीडिया और प्रशंसक फीफा की वेबसाइट पर मतदान के जरिये करेंगे।

12 साल बाद रोनाल्डो शीर्ष तीन में नहीं
पुर्तगाल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो दौड़ से बाहर हो गए। पांच बार के विजेता रोनाल्डो 2007 में फीफा पुरस्कारों के लिए पहली बार नामांकित होने के बाद से सिर्फ दूसरी बार इस सूची में जगह बनाने में असफल रहे। वह 2010 के पुरस्कार की सूची में जगह बनाने से चूक गए थे। तब मेसी ने आंद्रे इनिएस्ता और जावी को पछाड़कर खिताब जीता था। 

महिलाओं में पुटेलस, जेनिफर व सैम में होड़
महिलाओं में बार्सिलोना की एलेक्सिया पुटेलस और जेनिफर हर्मोसो के साथ चेल्सी की खिलाड़ी सैम केर में होड़ है। पुटेलस ने पिछले महीने महिला बैलोन डिओर जीता था, जिसमें हर्मोसो दूसरे और केर तीसरे स्थान पर रही थी। फीफा ज्यूरिख में अपने मुख्यालय से एक ऑनलाइन समारोह में विजेताओं की घोषणा करेगा।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: