Desh

दुखद: नहीं रहे महान कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, 83 साल की उम्र में निधन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:13 AM IST

ख़बर सुनें

महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का दुखद निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 वर्षीय बिरजू महाराज ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने यह जानकारी दी।  बिरजू महाराज के निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर छा गई।

बीती रात पोते के साथ खेल रहे थे तभी अचेत हुए

बिरजू महाराज को रात साकेत के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बिरजू महाराज कल देर रात वे अपने पोते के साथ खेल रहे थे तभी उनकी तबीयत खराब हो गई और वे अचेत हो गए। उन्हें तुरंत साकेत के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महाराज को गुर्दे की बीमारी का पता चला था और वे डायलिसिस पर थे। उनका इलाज चल रहा था। गायक मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

संगीत की लय थम गई : मालिनी अवस्थी
उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मालिनी अवस्थी ने लिखा, ‘आज भारतीय संगीत की लय थम गई। सुर मौन हो गए। भाव शून्य हो गए। कथक के सरताज पंडित बिरजू महाराज जी नहीं रहे। लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई। कालिकाबिंदादीन जी की गौरवशाली परंपरा की सुगंध विश्व भर में प्रसरित करने वाले महाराज जी अनंत में विलीन हो गए।’

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: