videsh

गणतंत्र दिवस: न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी ने की भारत की तारीफ, कहा- भारत के गणराज्य बनने के बाद दुनिया हुई बेहतर

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:48 AM IST

सार

गवर्नर होचुल ने कहा कि यह न केवल 26 जनवरी, 1950 की ऐतिहासिक उपलब्धि को दिखाने का समय है, बल्कि उन योगदानों को सामने लाने का समय है जो भारतीय समुदाय ने दुनिया भर में हर दिन किया है।

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी, कैथी
– फोटो : twitter

ख़बर सुनें

भारत ने बुधवार को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाया,इस दिन भारत में संविधान लागू हुआ था। इस मौके पर न्यूयॉर्क की पहली महिला गवर्नर कैथी होचुल ने भारत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 1950 के बाद भारत के एक समावेशी, धर्मनिरपेक्ष और बहुलवादी गणराज्य बनने के बाद दुनिया और बेहतर हो गई।

न्यूयॉर्क में लगभग 400,000 भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि राज्य को भारतीय-अमेरिकियों का घर होने पर गर्व है, जिनका राज्य में योगदान देना जारी है। होचुल एक वीडियो में भारत के 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कह रही हैं कि 26 जनवरी, 1950 को दुनिया और हो बेहतर गई क्योंकि भारत ने इस दिन अपना संविधान अपनाया और यह आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्रता लेने के तीन साल बाद एक समावेशी, धर्मनिरपेक्ष और बहुलवादी गणराज्य बन गया।

आगे गवर्नर होचुल ने कहा कि यह न केवल उस दिन की ऐतिहासिक उपलब्धि को दिखाने का समय है, बल्कि उन योगदानों को सामने लाने का समय है जो भारतीय समुदाय ने दुनिया भर में हर दिन किया है। आगे कहा कि आज, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह अपने मूल्यों पर बना है जो स्वतंत्रता, समावेशिता, समानता और समृद्धि के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए आदर्श हैं और हमें मिलकर पालन करना चाहिए।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: