Tech

Unpacked Event 2022: नौ फरवरी को होगा सैमसंग का मेगा इवेंट, Galaxy S22 सीरीज होगी लॉन्च

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Thu, 27 Jan 2022 12:08 PM IST

सार

इस लाइनअप में Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra को लॉन्च किया जा सकता है।

ख़बर सुनें

Samsung ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2022 (Galaxy Unpacked 2022) की पूरी तैयारी कर ली है। नौ फरवरी को सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट होगा। इस साल सैमसंग का यह पहला अनपैक्ड इवेंट है। इवेंट का लाइव टेलीकास्ट सैमसंग के यूट्यूब चैनल के अलावा उसकी वेबसाइट पर किया जाएगा।

इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में तो कंपनी ने जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीदी की जा रही है कि इस इवेंट Galaxy S22 सीरीज के डिवाइस पेश होंगे। इस लाइनअप में Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra को लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग ने इवेंट को लेकर मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। मीडिया इनवाइट के पोस्ट पर The Epic Standard टैगलाइन है। Samsung Galaxy Unpacked इवेंट का आयोजन नौ फरवरी 2022 को शाम 8.30 बजे से होगा।

इस इवेंट में Samsung Galaxy S22  के साथ Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra के लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। खबर है कि इन तीनों फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 और Exynos 2200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। भारतीय बाजार में फोन को Exynos 2200 के साथ पेश किया जाएगा।

Samsung Galaxy S22 मॉडल को 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन के अल्ट्रा मॉडल के साथ एस पेन का सपोर्ट मिल सकता है। इस इवेंट में सैमसंग Galaxy Tab S8 सीरीज को भी पेश कर सकता है। इस सीरीज के तहत Galaxy Tab S8, Galaxy Tab S8 Plus और Galaxy Tab S8 Ultra लॉन्च हो सकते हैं। इन सभी टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर मिल सकता है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: