Entertainment

Mouni Roy-Suraj Nambiar Net Worth: शादी के बंधन में बंधे मौनी रॉय-सूरज नांबियार, कपल की कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

मौनी रॉय – सूरज नांबियार
– फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मौनी रॉय ने करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में आज अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग कर ली है। दोनों ने साउथ गोवा में मलयाली रीति-रिवाजों के साथ ब्याह रचा लिया है। दोनों की शादी में शरीक होने के लिए टीवी और बॉलीवुड जगत के कई सितारे पहुंचे हैं, जो लगातार सोशल मीडिया पर दंपति की तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इसी बीच आज हम आपको दंपति की नेटवर्थ और लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए…

मौनी रॉय – सूरज नांबियार
– फोटो : सोशल मीडिया

कितने पढ़े-लिखे हैं मौनी रॉय और सूरज नांबियार

मौनी रॉय ने केंद्रीय विद्यालय से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन किया। हालांकि उन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। वहीं सूरज नांबियार ने आर. वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक करने के बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इन्वेस्टमेंट साइंस एंड इंटरनेशनल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी।

Mouni Roy Wedding
– फोटो : Instagram

कैसे हुई दोनों के करियर की शुरुआत

साल 2007 में मौनी रॉय को उनका पहला ब्रेक एकता कपूर के प्रसिद्ध सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मिला था। हालांकि बड़े पर्दे पर आने का उनका सपना 2018 में पूरा हुआ, जब वह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ में नजर आईं। अब बात करते हैं उनके पति सूरज नांबियार के बारे में। सूरज ने अशोक इंडिया में इंटर्नशिप करने के बाद इंविक्टस नामक कंपनी के इंजीनियरिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में बतौर प्रमुख जॉइन किया था।

मौनी रॉय
– फोटो : Instagram

ऐसे होती है कमाई

मौनी राॅय टीवी सीरियल्स, फिल्म, विज्ञापनों और सोशल मीडिया, ब्रांड प्रमोशन के माध्यम से लाखों की कमाई करती हैं। वहीं सूरज वर्तमान में चार्टर्ड अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट एसोसिएशन के सदस्य हैं और यूएई में कैपिटल मार्केट्स के निदेशक प्रमुख हैं।

मौनी रॉय – सूरज नांबियार
– फोटो : सोशल मीडिया

ये दोनों की पसंदीदा चीज

अभिनेत्री मौनी राॅय फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर रहती हैं। यही कारण है कि अभिनेत्री घर पर खाना बनाना पसंद करती हैं। वहीं उनके पति घूमने के शौकीन हैं। सूरज को किताबे पढ़ना बेहद पसंद है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: