Desh

Republic Day Parade 2022 Live: देश मना रहा 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न, राजपथ पर आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत

06:53 AM, 26-Jan-2022

साढ़े चार टन फूलों से खास सजावट

गणतंत्र दिवस के अवसर पर एनडीएमसी ने इंडिया गेट, राजपथ, विजय चौक, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन के आस-पास की तमाम सड़कों पर फूलों से खास तरह की सजावट की है। नई दिल्ली की अन्य प्रमुख जगहों को भी खासतौर से सजाया गया है। इसके लिए पिछले दो-तीन दिनों से बड़े पैमाने पर काम चल रहा था। आज दिनभर लोग अलग-अलग इलाकों में जाकर एनडीएमसी के मालियों की कारीगारी को देख सकेंगे।

06:47 AM, 26-Jan-2022

दिल्ली की 30 नर्सिंग ऑफिसर को आमंत्रण

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित होने वाले परेड में दिल्ली के 30 नर्सिंग ऑफिसरों को आमंत्रित किया गया है। कोरोना काल में मरीजों के सेवा में लगे नर्सिंग ऑफिसर को कोविड वॉरियर की संज्ञा दी गई है और उन्हें सम्मान देते हुए इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में आमंत्रित किया गया है। 

06:38 AM, 26-Jan-2022

कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग?

गणतंत्र दिवस समारोह का सीधा प्रसारण देशभर में दूरदर्शन के सभी चैनलों पर आज सुबह 9:15 बजे से शुरू होकर राजपथ पर होने वाले कार्यक्रमों के अंत तक किया जाएगा। वहीं अमर उजाला की वेबसाइट पर गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित लाइव अपडेट्स के साथ-साथ कई खबरें पढ़ी जा सकती हैं।

06:34 AM, 26-Jan-2022

परेड देखने के नियमों में बदलाव

इस बार कोरोना महामारी के कारण परेड देखने के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। गणतंत्र दिवस परेड को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है। दिल्ली पुलिस ने परेड देखने जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परेड देखने आने वाले लोगों के कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा होना अनिवार्य है। परेड देखने आने वाले लोगों को कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में 15 साल से कम उम्र के बच्चों की एंट्री नहीं होगी।

06:32 AM, 26-Jan-2022

दिल्ली में राजपथ पर परेड के भव्य समारोह का आयोजन

गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक मौके पर हर साल दिल्ली में राजपथ पर परेड के भव्य समारोह का आयोजन होता है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती हैं।

06:14 AM, 26-Jan-2022

Republic Day Parade 2022 Live: देश मना रहा 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न, राजपथ पर आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत

आज पूरा देश 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। आज ही के दिन 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड आयोजन होता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इंडिया गेट पर तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद जहां एक ओर आसमान में सुखोई और राफेल का करतब देखने को मिलेगा तो राजपथ पर सेना की भव्य परेड का नजारा होगा। इस बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न का नजारा कुछ खास होगा। क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में बदलाव दिखाई देंगे। इस खास मौके दिल्ली में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: