Tech

बजट स्मार्टफोन Vivo Y21A हुआ भारत में लॉन्च, कीमत 13,990 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Tue, 25 Jan 2022 09:32 AM IST

सार

Vivo Y21A को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके अलावा इसे रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। Vivo Y21A की कीमत 13,990 रुपये है।

ख़बर सुनें

वीवो ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Vivo Y21A को भारत में लॉन्च कर दिया है। कुछ दिन पहले ही इस फोन को कंपनी ने अपनी साइट पर लिस्ट किया था लेकिन उस दौरान कीमत की जानकारी नहीं दी गई थी। बता दें कि पिछले सप्ताह ही कंपनी ने Vivo Y21e को लॉन्च किया है। Vivo Y21A की डिजाइन भी कुछ दिन पहले लॉन्च हुए फोन जैसी है। Vivo Y21A में मीडियाटेक हीलियो Helio P22 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

Vivo Y21A की कीमत
Vivo Y21A को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके अलावा इसे रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। Vivo Y21A की कीमत 13,990 रुपये है। Vivo Y21A को डायमंड ग्लो और मिडनाइट ब्लू कलर में खरीदने का मौका मिलेगा। फोन को सिर्फ एक ही रैम स्टोरेज (4GB+64GB) में पेश किया गया है।

Vivo Y21A की स्पेसिफिकेशन
Vivo Y21A में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 है। इसमें 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। Vivo Y21A में मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। फोन के रैम को भी 1 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Vivo Y21A का  कैमरा
वीवो के इस फोन में दो रियर कैमरे हैं जिनमें से एक 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Vivo Y21A की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5 और GPS मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 192 ग्राम है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: