videsh

अहम बैठक: क्वाड देशों की नजर साइबर सुरक्षा पर, सिडनी में वरिष्ठ समूह ने की खास चर्चा  

एएनआई, वाशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:47 PM IST

सार

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली हॉर्न ने जानकारी दी कि हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग, साइबर लचीलापन और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा बढ़ाने पर चर्चा हुई।

ख़बर सुनें

डिजिटल दुनिया में नए खतरों को लेकर सिडनी में क्वाड वरिष्ठ साइबर समूह की बैठक हुई। इसे लेकर अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली हॉर्न ने कई जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका नए साइबर खतरों के साथ तेजी से डिजिटल दुनिया में साइबर सुरक्षा में सुधार की आवश्यकता को पहचानते हैं।  

क्वाड सीनियर साइबर ग्रुप की बैठक
हार्ने ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के प्रधानमंत्रियों और स्वतंत्र, खुले और लचीले हिंद महासागर के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति के दृष्टिकोण को पूरा करने हेतु इस सप्ताह क्वाड सीनियर साइबर ग्रुप ने सिडनी में मुलाकात और चर्चा की।  

इस क्षेत्र में सहयोग, साइबर लचीलापन और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस बैठक के परिणामस्वरूप हमारी साझा चुनौतियों का समाधान करने के लिए इस क्षेत्र में सदस्यों, भागीदारों और उद्योग के बीच सहयोग करने के लिए एक कार्य योजना तैयार हुई। 

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे द्वारा प्रदान की जाने वाली जीवन, स्वास्थ्य और आजीविका की आवश्यक सेवाएं देने में सुधार विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। यह समूह स्थापित क्वाड प्रक्रियाओं के माध्यम से नेताओं को वापस रिपोर्ट सौंपेगा। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: