Desh

Budget Session Live Updates: लोकसभा में आज पेश हो सकता है दिल्ली के तीनों नगर निगमों के एकीकरण का बिल

10:43 AM, 24-Mar-2022

टीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया

टीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने भारत में रोजगार की स्थिति पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस पेश किया।

10:39 AM, 24-Mar-2022

राज्यसभा सांसद मनोज झा ने शून्यकाल नोटिस दिया

राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने न्यूनतम वेतन में संशोधन को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया

10:37 AM, 24-Mar-2022

भाजपा ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज (24 मार्च) सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

10:31 AM, 24-Mar-2022

संसद Live: लोकसभा में आज पेश हो सकता है दिल्ली के तीनों नगर निगमों के एकीकरण का बिल, भाजपा ने जारी किया व्हिप

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज सातवां दिन है। राज्यसभा और लोकसभा में आज भी पेट्रोल-डीजल, एलपीजी सिलेंडर और किरोसिन के दामों में बढ़ोतरी को लेकर  हंगामे के आसार हैं। इस बीच भाजपा ने लोकसभा की कार्यवाही में उपस्थित रहने के लिए अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा में आज दिल्ली नगर निगम के एकीकरण का विधेयक पेश हो सकता है। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: