Desh

असम: गुवाहाटी एक होटल में 15 वर्षीय किशोरी के साथ पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 12 Mar 2022 03:07 AM IST

सार

गुवाहाटी की सहायक पुलिस आयुक्त (महिला इकाई) भनीता नाथ के मुताबिक, आरोपी पीड़ित लड़की के पड़ोस में रहता है। लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि पांच में से दो आरोपियों ने पहले भी लड़की का यौन उत्पीड़न किया था और इस घटना का एक वीडियो शूट किया था।

ख़बर सुनें

गुवाहाटी में इंसानियत को शर्मसार कर देने का एक मामला सामने आया है। यहां एक होटल में कथित तौर पर पांच लोगों ने 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पांच आरोपियों में से दो ने पहले भी पीड़ित लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी की सहायक पुलिस आयुक्त (महिला इकाई) भनीता नाथ के मुताबिक, आरोपी पीड़ित लड़की के पड़ोस में रहता है। लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पांच में से दो आरोपियों ने पहली बार 16 फरवरी को लड़की का यौन उत्पीड़न किया था और इस घटना का एक वीडियो शूट किया था। साथ ही दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर उसने इस मामले की जानकारी किसी को दी, तो वह वीडियो क्लिप लीक कर देगा।

नाथ ने बताया कि ‘इसके बाद 19 फरवरी को उन दोनों आरोपियों ने वीडियो को डिलीट करने का वादा करते हुए लड़की को अदलबाड़ी के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद किशोरी के साथ होटल के कमरे में पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।’

नाथ ने कहा, “लड़की का जरूरी चिकित्सकीय परीक्षण किया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।” उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पॉक्सो अधिनियम (POCSO) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: