वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केंटकी
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 11 Dec 2021 04:38 PM IST
सार
तूफान के कारण अब तक कम से कम 50 लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव के कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
At least 50 people dead after tornado hits US state of Kentucky, says Governor Andy Beshear pic.twitter.com/1xZpK3Fc8r
— ANI (@ANI) December 11, 2021
बेशियर ने बताया कि तूफान की वजह से ज्यादातर नुकसान ग्रेव्स काउंटी में हुआ है। इसमें मेफील्ड शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अन्य शहरों में ही हालत ठीक नहीं है। तूफान की वजह से भारी नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मेफील्ड में एक फैक्टरी है, जिसकी छत ढह गई है। तूफान से प्रभावित इमारतों में ग्रेव्स काउंटी कोर्ट हाउस और आसपास की जेल भी शामिल हैं। मिसौरी में सेंट चार्ल्स और सेंट लुइस काउंटी के कुछ हिस्सों में 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है।
उन्होंने बताया कि सेंट चार्ल्स काउंटी में तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगस्टा, मिसौरी में कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। तूफान की वजह से 2.4 लाख लोगों को अंधेरे में रहने पर मजबूर होना पड़ा है। पूर्वी अमेरिका के ज्यादात हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार, ओहियो और टेनेसी घाटियों समेत उत्तरी खाड़ी राज्यों में तेज आंधी चल सकती है।
