Tech

Samsung Galaxy Tab S8 के फीचर्स फिर से लीक, यहां जानें सबकुछ

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:13 PM IST

सार

Galaxy Tab S8 और Galaxy Tab S8+ को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। दोनों टैबलेट के साथ वाई-फाई और 5G दोनों कनेक्टिविटी मिलेगी। टैबलेट को डार्क ग्रे और सिल्वर कलर में पेश किया जा सकता है।
 
ख़बर सुनें

Samsung दो नए टैबलेट पर काम कर रहा है जिनमें Galaxy Tab S8 और Galaxy Tab A8 शामिल हैं। इन दोनों टैबलेट की लॉन्चिंग इसी महीने होगी, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है। अब एक नई लीक रिपोर्ट में फोन की स्टोरेज, कलर्स और अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है। एक टिप्सटर ने Galaxy Tab S8 सीरीज को लेकर भी खबर दी है। कहा जा रहा है कि Galaxy Tab S8 Ultra में दो सेल्फी कैमरे मिलेंगे।

टिप्सटर Snoopy ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि Galaxy Tab S8 और Galaxy Tab S8+ को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। दोनों टैबलेट के साथ वाई-फाई और 5G दोनों कनेक्टिविटी मिलेगी। टैबलेट को डार्क ग्रे और सिल्वर कलर में पेश किया जा सकता है।

Galaxy Tab S8 में 11 इंच की डिस्प्ले, जबकि Galaxy Tab S8+ में 12.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। वहीं Samsung Galaxy Tab S8 Ultra को 14.6 इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस सीरीज के साथ भी 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी, हालांकि Galaxy S8 Ultra को 12 जीबी रैम और 512 जीबी की स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

Galaxy Tab A8 (2021) को ग्रे और सिल्वर कलर में लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy Tab A8 (2021) के साथ 10.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके साथ Unisoc Tiger T618 प्रोसेसर और 7040mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: