Entertainment

UP Election Result: रुझानों में भाजपा बहुमत के पार, खिले इन सितारों के चेहरे, सिर्फ इस एक्ट्रेस को लगा झटका

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती कुछ घंटे में ही भाजपा 200 सीटों पर आगे जाती दिख रही है। सपा अभी 100 के नीचे ही है। तीसरे नंबर की पार्टी बसपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है। भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। यूपी के विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा ने प्रचार के लिए कई भोजपुरी सितारों का सहारा लिया था। रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलते ही इन सितारों के चेहरे खिल गए हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में निरहुआ ने अपनी सारी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने पूर्वांचल के कई प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। अब रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलते ही, निरहुआ चैन की सांस ले रहे होंगे। यूपी बिहार में निरहुआ की काफी फैन फॉलोइंग है।

 

कंगना रणौत ने वैसे तो भाजपा के लिए चुनावी प्रचार नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया पर शुरू से ही वह योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी को सपोर्ट करती दिखाई देती हैं। चुनावी माहौल में कंगना इंस्टाग्राम पर भाजपा को वोट करने की अपील करती दिखी थीं। जीत की ओर बढ़ रही पार्टी पर फिलहाल कंगना का कोई बयान नहीं आया है।

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी चुनावी सरगर्मी में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। रानी कांग्रेस के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कि ब्रांड अम्बेसडर बनी। कांग्रेस के इस अभियान को उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाते हुए भी रानी को देखा गया लेकिन यूपी चुनाव के नतीजे रानी चटर्जी को निराश कर सकते हैं।

भोजपुरी गायक एवं स्टार पवन सिंह ने भी भाजपा प्रत्याशियों के लिए इस बार कई रोड शो किए। इस दौरान उन्हें देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आये। जीत की ओर बढ़ रही भाजपा के लिए पवन सिंह की मेहनत रंग लाती दिख रही है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: