Desh

Election Result 2022: एक क्लिक पर जानें पांचों राज्यों का ताजा हाल, कहां होने जा रहा है उलटफेर?

सार

उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं।  उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन ने 102 मिनट में बहुमत का आंकड़ा छू लिया था। फिलहाल भाजपा गठबंधन 240 सीटों पर आगे चल रही है। सपा गठबंधन को 108 सीटों पर बढ़त है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत के साथ जीत मिलने जा रही है।

ख़बर सुनें

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में किसकी सरकार बनेगी, इस पर सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। किन-किन राज्यों में भाजपा वापसी करेगी और किन राज्यों में उलटफेर होगा? इसकी सारी जानकारी आपको अमर उजाला पर मिलती रहेगी।  आइए जानते हैं पांचों राज्यों के ताजा हाल…
                                            
                                                                             
यूपी का ताजा हाल
उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन ने 102 मिनट में बहुमत का आंकड़ा छू लिया था। फिलहाल भाजपा गठबंधन 240 सीटों पर आगे चल रही है। सपा गठबंधन को 108 सीटों पर बढ़त है।                                            

                                                  उत्तर प्रदेश-403/403(2022)


               

पार्टी आगे
भाजपा+  240
सपा+   108
बसपा  05
कांग्रेस  06
अन्य 00

2017 में यूपी चुनाव का परिणाम
उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को कुल 403 में से 325 सीटें मिली थीं। इनमें से अकेले भाजपा को 312 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं एनडीए की अन्य दो सहयोगी पार्टियों में अपना दल(सोनेलाल) को 9 सीटों पर तो भारतीय सुलहदेव समाज पार्टी को 4 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस और सपा गठबंधन को 54 सीटों पर संतोष करना पड़ा था जिसमें कि सपा को 47 सीटें तो कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं। वहीं बसपा को 19 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल छह सीटें अन्य के खाते में गई थी।
                                      
 

                                            पंजाब-117/117(2022)

पार्टी आगे
आप 88
कांग्रेस 15
भाजपा+ 04
अकाली+ 09
अन्य 01

पंजाब में 2017 के चुनाव परिणाम  
बता दें कि वर्तमान में राज्य सरकार का नेतृत्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे हैं। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री थे। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं। राज्य में साल 2017 में विधानसभा चुनाव का देखें तो कांग्रेस को 77 सीटों पर विजय प्राप्त हुई थी। जबकि पंजाब चुनावों में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी 20 सीटें जीतकर राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी। वहीं शिरोमणि अकाली दल  और भाजपा के गठबंधन को कुल 18 सीटें मिली थीं। जिनमें शिरोमणि अकाली दल को 15 और भाजपा को 3 सीटें मिली थीं। लोक इंसाफ़ पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने 2017 में लोक इंसाफ पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में गठबंधन टूट गया था।

                                                     उत्तराखंड-70/70(2022)

पार्टी आगे
भाजपा 44
कांग्रेस 20
आप 00
अन्य 04

2017 में उत्तराखंड की स्थिति
साल 2017 में उत्तराखंड में भाजपा को कुल 70 सीटों में 57 सीटें मिली थीं। इसके बाद दूसरे नंबर की पार्टी कांग्रेस रही जिसे कि 11 सीटें मिली थीं। वहीं अन्य को दो सीटें मिली थीं।
                                           
                                             मणिपुर-60/60(2022)

पार्टी आगे
भाजपा 25
कांग्रेस 14
अन्य 21

2017 में मणिपुर की स्थिति
साल 2017 में मणिपुर में कांग्रेस को कुल 60 सीटों में 28 सीटें मिली थीं। इसके बाद दूसरे नंबर की पार्टी भाजपा रही जिसे कि 21 सीटें मिली थीं। वहीं अन्य को 11 सीटें मिली थीं।
                                                         गोवा-40/40(2022)

पार्टी आगे
भाजपा 16
कांग्रेस+ 15
अन्य 09

2017 में गोवा की स्थिति
साल 2017 में गोवा में कांग्रेस को कुल 40 सीटों में 17 सीटें मिली थीं। इसके बाद दूसरे नंबर की पार्टी भाजपा रही जिसे कि 13 सीटें मिली थीं। इसके अलावा एनसीपी ने यहां एक, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने 3, गोवा फोरवार्डी पार्टी को 3 और निर्दलीयों ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि आम आदमी पार्टी को शून्य सीट मिली थी।

विस्तार

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में किसकी सरकार बनेगी, इस पर सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। किन-किन राज्यों में भाजपा वापसी करेगी और किन राज्यों में उलटफेर होगा? इसकी सारी जानकारी आपको अमर उजाला पर मिलती रहेगी।  आइए जानते हैं पांचों राज्यों के ताजा हाल…

                                            

                                                                             
यूपी का ताजा हाल

उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन ने 102 मिनट में बहुमत का आंकड़ा छू लिया था। फिलहाल भाजपा गठबंधन 240 सीटों पर आगे चल रही है। सपा गठबंधन को 108 सीटों पर बढ़त है।                                            

                                                  उत्तर प्रदेश-403/403(2022)



               

पार्टी आगे
भाजपा+  240
सपा+   108
बसपा  05
कांग्रेस  06
अन्य 00

2017 में यूपी चुनाव का परिणाम

उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को कुल 403 में से 325 सीटें मिली थीं। इनमें से अकेले भाजपा को 312 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं एनडीए की अन्य दो सहयोगी पार्टियों में अपना दल(सोनेलाल) को 9 सीटों पर तो भारतीय सुलहदेव समाज पार्टी को 4 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस और सपा गठबंधन को 54 सीटों पर संतोष करना पड़ा था जिसमें कि सपा को 47 सीटें तो कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं। वहीं बसपा को 19 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल छह सीटें अन्य के खाते में गई थी।

                                      

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: