सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन सलमान को लोकप्रियता मिली सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया से। आज सलमान के करोड़ों फैंस हैं।
टीवी एड में पहली बार किया काम
आज जिस सलमान खान की फिल्म उनके नाम से ही करोड़ों कमा लेती है कभी ऐसा दौर भी था जब उनकी पहली फिल्म हिट होने के बाद उन्हें तीन साल तक काम ही नहीं मिला। सलमान बेशक सलीम खान के बेटे हैं लेकिन करियर में उन्हें इसका फायदा कभी नहीं मिला। फिल्मों में आने से पहले सलमान ने टीवी ऐड फिल्म में काम किया था। ये ऐड था ‘कैम्पा कोला’ सॉफ्ट ड्रिंक का।
बैकग्राउंड डांसर बने सलमान
सलमान खान ने एक बार बताया था कि उनकी पहली कमाई महज 75 रुपये थी। जो उन्हें ताज होटल में नाचने के बदले मिली थी। सलमान ने बताया था कि ताज होटल में हो रहे एक शो में उनका दोस्त भी डांस कर रहा था तो वो उनको भी ले गया। सलमान ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था तब उनको इसके लिए 75 रुपए मिले।
करोड़ों के मालिक सलमान खान
बीवी हो तो ऐसी में काम करने के लिए सलमान को 11 हजार रुपये मिले थे। इतना ही नहीं इस फिल्म में सलमान ने अपने ही कपड़े पहने थे। 11 हजार रुपये में काम करने वाले सलमान के पास आज करोड़ों की दौलत है। 2019 में फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, सलमान खान की नेट वर्थ 293 मिलियन डॉलर थी। 2021 के आंकड़े के मुताबिक यह 380 मिलियन डॉलर है।
सलमान मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। ये अपार्टमेंट सलमान का घर होने की वजह से काफी चर्चा में रहता है। ईद, दीवाली या फिर किसी और इवेंट में वो घर की बालकनी में खड़े होकर फैंस से रूबरू होते हैं। इस घर की कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा सलमान के पास कई लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। सलमान तो लाखों करोड़ों की कार अपने दोस्तों को गिफ्ट में ही दे देते हैं।
