बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी रखना चाहते हैं। इसी वजह से कई बार परिणीति चोपड़ा के सामने उनकी शादी का सवाल भी आ जाता है। उनसे पूछा जा चुका है कि वह कब और किस तरह के लड़के से शादी करेंगी। वहीं, अब करण जौहर ने इस सवाल का जवाब दिया है। करण जौहर ने परिणीति की शादी पर एक बयान दिया है।
दरअसल, परिणीति चोपड़ा जल्द ही टीवी रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ को जज करती हुई नजर आएंगी। इस शो में परिणीति के साथ करण जौहर और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी दिखाई देंगे। इस शो का लेटेस्ट प्रोमो चैनल द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें करण मैच मेकिंग की बात कर रहे हैं और इसी दौरान वह बताते हैं कि परिणीति को भी इसी साल कोई स्पेशल मिल ही जाएगा।
इस वीडियो में आगे ये भी देखने को मिल रहा है कि परिणीति चोपड़ा को कई लड़के इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं और इस चीज को देखकर ही करण जौहर कहते हैं, ‘एक बात मैं आज दावे के साथ कह सकता हूं कि तुम आज सिंगल घर नहीं जाओगी।’ करण की इस बात पर सब हंसने लगते हैं लेकिन परिणीति अजीब से एक्सप्रेशन देने लगती हैं।
परिणीति चोपड़ा, करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती का ये रियलिटी शो 22 जनवरी से टेलीकास्ट होने जा रहा है, जो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे दर्शकों का मनोरंजन करता नजर आएगा। इस प्रोमो के बाद अब तमाम फैंस इस रियलिटी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में परिणीति के साथ अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोनम ईरानी भी दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ऐनिमल’ में दिखाई देंगी।
