Desh

Corona Live: महाराष्ट्र में 42000 से ज्यादा नए मामले, दिल्ली में भी स्थिति गंभीर, जानें अन्य राज्यों का हाल

07:59 AM, 16-Jan-2022

भारत में कम टेस्टिंग की वजह से कम मामले

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में कम टेस्टिंग की वजह से आज दो लाख 66 हजार मामले आ सकते हैं। हालांकि आधिकारिक आंकड़े सुबह नौ बजे के बाद आएंगे। इस दौरान 221 लोगों की मौत की संभावना है।

07:35 AM, 16-Jan-2022

Corona Live: महाराष्ट्र में 42000 से ज्यादा नए मामले, दिल्ली में भी स्थिति गंभीर, जानें अन्य राज्यों का हाल

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली समेत कई राज्यों में हर रोज नए मामले आ रहे हैं और संक्रमण दर में तेजी दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे अधिक 42,462 मामले महाराष्ट्र में फिर कर्नाटक में बीते 24 घंटों में कोरोना के 32,793 नए केस मिले हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 23,989 मरीज सामने आए हैं। 22,645 मामलों के साथ बंगाल चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं 20,718 मरीजों के साथ दिल्ली पांचवें स्थान पर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी 16000 से अधिक केस सामने आए हैं। बिहार में कोरोना के 6,325 मामले सामने आए हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: