Astrology

Lucky Plants For Home: दौलत और बरकत के लिए घर में लगाएं ये पौधे, खूब होगी धनवर्षा

Lucky Plants For Home: दौलत और बरकत के लिए घर में लगाएं ये पौधे, खूब होगी धनवर्षा

हरे-भरे पौधे न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि ये मन को भी सुकून देते हैं। अगर घर में हरे-भरे पौधे लगे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है। हरे-भरे पौधे तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होते हैं। साथ ही ये वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करते हैं। वास्तु में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिनको घर में लगाने से समृद्धि बनी रहती है। वास्तु के अनुसार घर में पौधे लगाने का भी बहुत महत्व होता है। कहा जाता है कि हरे-भरे पौधों घर में सुख-समृद्धि लाते हैं। घर में पौधे लगाने से अच्छी सेहत के साथ धन के आगमन का रास्ता भी खुलता है। घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ाने के साथ ही अगर आप भाग्य का साथ भी पाना चाहते तो वास्तु के अनुसार कुछ पौधे लगाएं। ये पौधे आपकी सभी समस्या दूर कर देंगे। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में…

बांस का पौधा

वास्तु के अनुसार बांस का पौधा घर में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे उत्तर दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही ये पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है।

हल्दी का पौधा

भगवान विष्णु की पूजा में हल्दी का प्रयोग खासतौर पर किया जाता है। वहीं अपने गुणों के कारण हल्दी का पौधा भी बहुत चमत्कारी माना जाता है। इसे घर में लगाने से बरकत होती है। साथ ही नियमित रूप से इसकी पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। 

मनी प्लांट

मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही मनी प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। ये सौभाग्य को आकर्षित करता है। 

शमी का पौधा

धार्मिक मान्यताओं में शमी के पौधे को बहुत शुभ माना गया है। इसे घर में लगाने से कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है। साथ ही शनि दोष दूर करने के लिए आप इस पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: