बिग बॉस 15 अब जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, प्रतिभागियों में कंपटीशन और भी ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए इस बार का वीकेंड का वार भी काफी धमाकेदार रहा। जहां सलमान ने कुछ घरवालों की क्लास लगाई तो वहीं कुछ तारीफ की। इस हफ्ते वीकेंड के वार में फिल्म RRR की स्टार कास्ट भी प्रमोशन करने बिग बॉस पहुंची। इस दौरान सलमान खान और सभी सितारों ने जमकर मस्ती की तो वहीं आलिया भट्ट ने सलमान खान का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। तो चलिए जानते हैं कि क्या रहा इस हफ्ते के वीकेंड के वार में खास।
फिल्म आरआरआर की टीम पहुंची बिग बॉस, मनाया सलमान का बर्थडे-
इस बार वीकेंड के वार की शुरुआत टीम आरआरआर की एंट्री के साथ हुई। आलिया भट्ट ने हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाकर सलमान को बर्थडे विश करते हुए उनका स्टेज पर स्वागत किया। आरआरआर फिल्म की स्टारकास्ट अपनी फिल्म का प्रमोशन करने बिग बॉस पहुंची थी। इसके बाद सलमान खान और आलिया समेत सभी सितारों ने आरआरआर के गाने पर जमकर डांस किया। इस दौरान सभी खूब धमाल मचाते नजर आए। सलमान भी इस दौरान मस्ती के मूड में दिखे और आरआरआर के गाने पर एक स्टेप को बार-बार ट्राई किया। इस दौरान सभी सितारों के साथ मिलकर सलमान खान ने बर्थडे का केक भी कट किया।
इस वीकेंड के वार में आलिया और आरआरआर की टीम समेत सभी घरवालों ने भी सलमान के बर्थडे को खास बनाया। सभी घरवालों ने सलमान के हिट गानों पर डांस परफॉरमेंस दी और उन्हें बर्थडे विश किया।
शमिता शेट्टी को बताया गलत, करण कुंद्रा की लगाई क्लास-
वीकेंड के वार में सलमान ने जहां राखी का सपोर्ट किया तो वहीं उन्होंने शमिता को उनके एग्रेसिव व्यवहार के लिए गलत बताया। हाल ही में फिनाले टास्क के दौरान शमिता शेट्टी ने राखी को धक्का मारा था। इसी को लेकर सलमान ने शमिता को गलत बताते हुए कहा कि वे खुद एग्रेसिव होने के खिलाफ रहती हैं लेकिन इस बार खुद ही एग्रेसिव हो गईं जो कि गलत था। इसी के साथ सलमान खान ने करण कुंद्रा की भी क्लास लगाई।
