वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 11 Mar 2022 06:15 PM IST
सार
यूक्रेन पर हमले की वजह से कई नामीगिरामी ब्रांड्स के साथ फास्टफूड रेस्तरां कंपनी मैक्डॉनल्ड्स ने भी यहां अपना काम बंद कर दिया है। कंपनी के रूस में लगभग 850 रेस्तरां थे।
McDonalds
– फोटो : Unsplash
ख़बर सुनें
विस्तार
फास्टफूड चेन मैक्डोनाल्ड्स ने यूक्रेन पर हमला करने की वजह से रूस में अपना कारोबार बंद करने का एलान किया है। इसके बाद इस रेस्तरां का खाना बहुत पसंद करने वाले एक शख्स ने मैक्डोनाल्ड के बर्गर से अपना फ्रिज भर लिया है। सोशल मीडिया पर सामने आई एक फोटो में इसके फ्रिज में कम से कम 50 बर्गर नजर आ रहे हैं।
