न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:36 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के दोनों बेटों पर आरोप है कि उन्होंने एनसीपी प्रमुख शरद पवार का नाम दाऊद इब्राहिम से जोड़ा।
नितेश राणे (फाइल फोटो)
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के दोनों बेटे एक बार फिर से मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल, एनसीपी नेता सूरज चव्हाण की शिकायत पर मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटों भाजपा विधायक नितेश राणे और नीलेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि नीलेश राणे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को दाऊद इब्राहिम से जोड़ा था।
