Entertainment

फिल्मी किस्सा: जब लड़की के गेटअप में जेंट्स वॉशरूम में चले गए थे ऋषि कपूर, उसके बाद जो हुआ…

Rishi Kapoor
– फोटो : instagram

हिंदी सिनेमा जितनी पर्दे पर जितनी रोचक कहानियां दिखाती है, उतनी ही रोचक कहानियां किस्से पर्दे के पीछे के भी बनते हैं। फिल्म की शूटिंग करते हुए, गाना कंपोज या फिर शूट करते हुए ऐसे कई किस्से बन जाते हैं, जो काफी दिलचस्प होते हैं। सत्तर के दशक में कई मशहूर एक्टर थे जिनमें से एक थे ऋषि कपूर साहब। हिंदी सिनेमा में ऋषि कपूर एक चॉकलेटी और रोमांटिक हीरो वाली छवि रखते थे। उन्होंने अपने जीवन में प्रेमी से लेकर पिता तक कई किरदार निभाए और हर किरदार में वे जान डाल देते थे। उनकी फिल्म ‘रफू चक्कर’ की शूटिंग के दौरान एक बहुत ही मजेदार किस्सा हुआ था। दरअसल ऋषि कपूर लड़की के गेटअप में वॉशरूम में चले गए थे। तो चलिए जानते हैं पूरा किस्सा।

 

ऋषि कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया

सत्तर के दशक में पुरुष कलाकार को महिला के गेटअप में देखना कोई सामान्य बात नहीं थी, लेकिन कलाकार होने के नाते ऋषि कपूर ने इस सोच को तोड़ा और एक चॉकलेटी बॉय, माचो मैन की छवि से हटकर लड़की के रूप में किरदार अदा किया। जिन लोगों ने फिल्म ‘रफू चक्कर’ देखी होगी उन्हें ऋषि कपूर का लड़की वाला गेटअप जरूर याद होगा। इस फिल्म में ऋषि कपूर ज्यादातर समय लड़की के गेटअप में ही नजर आए थे।

 

अभिनेता ऋषि कपूर
– फोटो : अमर उजाला

दरअसल, कश्मीर में एक सीन की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर को वॉशरूम जाना था। वे शूटिंग के लिए पूरे गेटअप में थे। उन्होंने लड़की के कपड़े पहने हुए थे। अब समस्या ये थी कि वे लड़की वाले वॉशरूम में जा नहीं सकते थे और फिर क्या था उन्होंने लड़की के गेटअप में ही जेंट्स वॉशरूम में जाने का फैसला किया।

 

ऋषि कपूर
– फोटो : instagram

ऋषि कपूर लड़की के गेटअप में ही जेंट्स वॉशरूम में गए। जैसे ही ऋषि कपूर वॉशरूम के अंदर पहुंचे, तो वहां पर मौजूद दो विदेश उन्हें देखकर चौंक गए और शर्म के मारे वहां से बाहर भाग गए। कुछ समय बाद वे दोनों उस महिला (ऋषि) को ढूंढ रहे थे जो पुरुष वॉशरूम में थी, लेकिन जब उन्होंने बाद में ऋषि कपूर के शूटिंग करते हुए देख तो उन्हें पता चला कि वे एक प्रसिद्ध कलाकार हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: