videsh

नियुक्ति : भारतवंशी शैफाली राजदान दुग्गल नीदरलैंड्स में अमेरिकी दूत मनोनीत, जानिए क्यों मिला यह पद

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:19 AM IST

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। 50 वर्षीय दुग्गल भारत के जम्मू-कश्मीर मूल की हैं। वह सिनसिनाटी, शिकागो, न्यूयॉर्क और बोस्टन में पली बढ़ी हैं। 

राष्ट्रपति बाइडन के साथ शैफाली राजदान दुग्गल
– फोटो : social media

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

ख़बर सुनें

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की राजनीतिक कार्यकर्ता शैफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड्स में अपना दूत मनोनीत किया है। 

 

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। 50 वर्षीय दुग्गल भारत के जम्मू-कश्मीर मूल की हैं और बीते कई सालों से वह अमेरिका में रह रही हैं। वह सिनसिनाटी, शिकागो, न्यूयॉर्क और बोस्टन में पली बढ़ी हैं। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को राजदान समेत कई अन्य राजनयिकों की नियुक्ति का भी एलान किया।

शैफाली राजदान दुग्गल दो बच्चों की मां हैं। उन्हें राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में लंबा अनुभव है। वह महिला व मानवाधिकारों की पैरवीकर्ता रही हैं। वह अमेरिका के होलोकॉस्ट मेमोरियल संग्रहालय परिषद में रही हैं। वर्तमान में वह पश्चिम क्षेत्रीय परिषद की सलाकार बतौर सेवाएं दे रही हैं। राजदान ह्यूमन राइट्स वॉच की सैनफ्रांसिस्को समिति की सदस्य और वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी लीडरशिप एंड कैरेक्टर काउंसिल की सदस्य हैं।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Gold Import: सोने का आयात 2021 में तेजी से बढ़ा, पिछले साल की तुलना में यहां पहुंचा आंकड़ा Gold Import: सोने का आयात 2021 में तेजी से बढ़ा, पिछले साल की तुलना में यहां पहुंचा आंकड़ा
11
Business

Gold Import: सोने का आयात 2021 में तेजी से बढ़ा, पिछले साल की तुलना में यहां पहुंचा आंकड़ा

To Top
%d bloggers like this: