Desh

गोवा: टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी से मिले भाजपा के पूर्व साथी, साथ में की विपक्षी दलों को एकजुट होने की अपील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:16 PM IST

सार

गोवा विधानसभा में फॉरवर्ड पार्टी के तीन विधायक हैं। पार्टी राज्य में सरकार बनाने में अहम रोल अदा करती है। पार्टी प्रमुख सरदेसाई पिछली भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री थे, लेकिन इसी साल अप्रैल में उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ लिया था। 

विजय सरदेसाई, फॉरवर्ड पार्टी
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों की तैयारियां जोरों पर है। सभी पार्टियों के प्रमुख गोवा का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भी गोवा दौरे पर हैं। शनिवार को गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने ममता बनर्जी से मुलाकात की और सियासी समीकरण पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि अच्छे दिन लाने वाले देश को बर्बाद करने में लगे हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जीएसटी से पूरा कारोबार चौपट हो रखा है, निर्यात पूरी तरह घट चुका है, लेकिन भाजपा इन समस्याओं को हल करने के लिए गंभीर नहीं है। टीएमसी प्रमुख ने भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होने की अपील भी की। 

फॉरवर्ड पार्टी और टीएमसी में हो सकता है गठबंधन
वहीं, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने कहा कि आज ममता बनर्जी से मुलाकात हुई है। ममता बनर्जी क्षेत्रीय गौरव की प्रतीक हैं, हम भी एक क्षेत्रीय दल हैं। हम उनके हालिया बयान का स्वागत करते हैं कि भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना चाहिए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,फॉरवर्ड पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की तैयारी में है। शुक्रवार को गोवा की राजधानी पणजी पहुंचीं ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

इसी साल भाजपा से अलग हुई फॉरवर्ड पार्टी
सरदेसाई ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में मजबूत स्थिति में है और वह तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं। इसी साल अप्रैल में  गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई ने भाजपा से अपना गठबंधन खत्म किया था। सरदेसाई ने कहा, “इस भ्रष्ट और सांप्रदायिक शासन को समाप्त करने के लिए विपक्ष की एकता महत्वपूर्ण है। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: