वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:58 AM IST
सार
पिछले दो सालों से कोरोना के दंश से बचे रहे प्रशांत महासागर क्षेत्र के कुछ देशों में से एक टोंगा में भी अब इस वायरस ने दस्तक दे दी है।
पूरी दुनिया में ओमिक्रॉन लहर के बीच अमेरिका में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 लाख के पार पहुंच गई है। वहां महामारी से विश्व में सर्वाधिक मौतें हुई हैं। इस बीच ब्रिटेन के महामारी विशेषज्ञों ने कोरोना की बड़ी लहरें आने की आशंका जताई है।
पिछले दो सालों से कोरोना के दंश से बचे रहे प्रशांत महासागर क्षेत्र के कुछ देशों में से एक टोंगा में भी अब इस वायरस ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को अमेरिका में इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 9 लाख से ज्यादा हो गया। ओमिक्रॉन के कारण हुई मौतों के कारण इसमें तेजी से इजाफा हुआ। अमेरिका के अलावा किसी अन्य देश में इतनी मौतें नहीं हुई हैं। अमेरिका के बाद रूस, ब्राजील व भारत का स्थान आता है। महामारी के कारण इन चारों देशों में कुल 18 लाख लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा।
अमेरिका में अब ओमिक्रॉन लहर कमजोर हो गई है। बीते सात दिनों में मौतों की संख्या घटी है। मौतों का साप्ताहिक औसत 2674 की तुलना में अब 2592 हो गया है।
विस्तार

Source link
Share this:
-
Click to share on Facebook (Opens in new window)
-
Like this:
Like Loading...