Desh

कर्नाटक के बाद आंध्र में भी बवाल: हनुमान जन्मोत्सव जुलूस पर पत्थरबाजी, 15 लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:04 AM IST

सार

शनिवार रात अचानक भारी भीड़ पुलिस स्टेशन पहुंच गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया, जिसके बाद भीड़ हिंसक हो गई।

ख़बर सुनें

कर्नाटक के हुबली में एक पुलिस स्टेशन पर पथराव का मामला सामने आया है। यहां ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर अराजक तत्वों ने पत्थराबाजी की। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस कमिश्ननर लाभूराम ने बताया कि, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि, अब स्थिति नियंत्रण में है। सभी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं मामला दर्ज किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात अचानक भारी भीड़ पुलिस स्टेशन पहुंच गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया, जिसके बाद भीड़ हिंसक हो गई। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को नियंत्रित किया। 

कुछ वीडियो भी आए सामने
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें भीड़ आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। इसके अलावा एक अस्पताल और हनुमान मंदिर पर भी पथराव की खबरें सामने आई हैं। 

आंध्र प्रदेश में भी पथराव 
कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश से भी पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। यहां कुरनूल जिले के अलूर में दो समुदायों में झड़प हो गई और दोनों ओर से पथराव किया गया। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजी के बाद पूरे इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है। स्थिति अभी नियंत्रण में है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

10
Desh

मायावती के M प्लान से अखिलेश की परेशानी बढ़ी, सपा से उठ रहा मुसलमानों का भरोसा!

9
Entertainment

Ranbir Alia Wedding: इस वजह से कपूर परिवार की परंपरा नहीं निभा पाईं आलिया भट्ट, हॉलीवुड से है कनेक्शन

9
videsh

62 करोड़ डॉलर की क्रिप्टो चुराई : उत्तर कोरिया के हैकरों ने वीडियो गेमिंग कंपनी में लगाई सेंध, किम सरकार से जुड़े हैं साइबर चोर

To Top
%d bloggers like this: