एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 11 Apr 2022 05:50 AM IST
सार
आंकड़ों के मुताबिक, 2019-20 के दौरान देश में 1,68,300 ई-वाहन बिके थे। 2021-22 के दौरान इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री तीन गुना तेजी के साथ 17,802 इकाई पर पहुंच गई। 2020-21 में यह आंकड़ा 4,984 इकाई रहा था। कुल बिक्री में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही।
ख़बर सुनें
विस्तार
आंकड़ों के मुताबिक, 2019-20 के दौरान देश में 1,68,300 ई-वाहन बिके थे। 2021-22 के दौरान इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री तीन गुना तेजी के साथ 17,802 इकाई पर पहुंच गई। 2020-21 में यह आंकड़ा 4,984 इकाई रहा था। कुल बिक्री में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। कंपनी ने 15,198 ई-वाहन बेचे।
इस दौरान उसकी बाजार हिस्सेदारी 85.37 फीसदी रही। 1,115 ई-वाहनों की बिक्री के साथ एमजी मोटर दूसरे, महिंद्रा 156 के साथ तीसरे व ह्यूंडई मोटर 128 इकाई के साथ चौथे स्थान पर रही। ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री 5 गुना बढ़कर 2,31,338 इकाई पहुंच गई। 2020-21 में 41,046 ई-दोपहिया वाहन बिके थे। सेगमेंट में हीरो इलेक्ट्रिक 65,303 इकाई की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही।