Business

आर्थिक पायदान : देश का निर्यात 25.28 फीसदी बढ़ा, व्यापार घटे में भी इजाफा, इन क्षेत्रों ने दिखाया दम

एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:14 AM IST

सार

इस साल जनवरी में कच्चे तेल का आयात 26.9 फीसदी बढ़कर 11.96 अरब डॉलर पहुंच गया। सेवाओं का आयात 60.32 फीसदी बढ़कर 15.83 अरब डॉलर रहा। हालांकि, सोने का आयात 40.52 फीसदी कम होकर 2.4 अरब डॉलर रहा। अप्रैल-जनवरी में सेवाओं का आयात 27.69 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 121.16 अरब डॉलर रहा।

ख़बर सुनें

इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के दमदार प्रदर्शन से देश का निर्यात इस साल जनवरी में 25.28 फीसदी बढ़कर 34.50 अरब डॉलर पहुंच गया। आयात भी 23.54 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 51.93 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 17.43 अरब डॉलर रहा। जनवरी, 2021 में यह आंकड़ा 14.449 अरब डॉलर रहा था।

वाणिज्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2021-22 के शुरुआती 10 महीने में निर्यात 46.73 फीसदी बढ़कर 335.88 अरब डॉलर रहा। आलोच्य अवधि में आयात 62.65 फीसदी वृद्धि के साथ 495.75 अरब डॉलर और व्यापार घाटा  75.87 अरब डॉलर से बढ़कर 159.87 अरब डॉलर पहुंच गया। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा कि जनवरी में आयात बढ़कर 51.93 अरब डॉलर पहुंचना चिंता की बात है। 

पेट्रोलियम निर्यात में 95 फीसदी इजाफा
आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 95.23 फीसदी बढ़ गया। इंजीनियरिंग उत्पादों और रत्न एवं आभूषण में क्रमश: 24.11 फीसदी और 13.64 फीसदी तेजी रही। सेवा निर्यात 54.95 फीसदी बढ़कर 26.91 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि, औषधि निर्यात 1.15 फीसदी घटकर 2.05 अरब डॉलर रहा। 

सोना आयात 40.5 फीसदी घटा

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: