Desh

Assembly Election 2022 Live: मतदान के बाद उत्तराखंड भाजपा में सामने आई कलह, पंजाब में राहुल गांधी की तीन रैलियां

11:32 AM, 15-Feb-2022

प्रधानमंत्री लोकसभा में झूठ बोलते हैं: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री लोकसभा में झूठ बोलते हैं, प्रधानमंत्री यहां आकर झूठ बोलते हैं। गृह मंत्री गलत आरोप लगाते हैं, भाजपा और कांग्रेस देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।

11:08 AM, 15-Feb-2022

सरकार बनी तो सुरक्षा के साथ कोई राजनीति नहीं होने देंगे: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पंजाब के लुधियाना में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कहा कि  मैं पंजाब के सभी लोगों को ये आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप की सरकार आएगी तो आपकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी हमारी होगी। राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा के साथ हम कोई राजनीति नहीं होने देंगे।

10:15 AM, 15-Feb-2022

Punjab Election: राहुल गांधी की आज पंजाब में तीन रैलियां

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब में तीन रैलियां करेंगे। वह बरनाला, राजपुरा और मानसा में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। मानसा से पंजाब के विवादित सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस उम्मीदवार हैं। प्रियंका गांधी भी पंजाब में हैं और वह अमृतसर ईस्ट में नवजोत सिद्धू के लिए वोट मांगेंगी। रोपड़ में भी उनका चुनाव प्रचार होगा। 

10:11 AM, 15-Feb-2022

Assembly Election 2022 Live: मतदान के बाद उत्तराखंड भाजपा में सामने आई कलह, पंजाब में राहुल गांधी की तीन रैलियां

Uttarakhand Election: चुनाव के बाद सामने आई कलह

उत्तराखंड भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। चुनाव के बाद पार्टी की कलह खुलकर सामने आ गई है। लक्सर से भाजपा के विधायक संजय गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर बड़ा आरोप लगाया है। संजय ने कहा कि मदन कौशिक कई भाजपा प्रत्याशियों को हराने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने मेरे खिलाफ भी बसपा के प्रत्याशी को सपोर्ट किया है। मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मांग करता हूं कि तुरंत मदन कौशिक को हटाया जाए। 

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: