videsh

अमेरिका: स्कूल के पास गोलीबारी में चार लोग घायल, हमलावर ने खुद को भी गोली से उड़ाया

सार

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की घटना के बाद संदिग्ध हमलावर की पहचान 23 वर्षीय रेमंड स्पेंसर के रूप में की गई। उसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिए पहचाना गया था। 

ख़बर सुनें

अमेरिका के वाशिंगटन में शुक्रवार को एक शख्स ने चार लोगों पर गोली चला दी। इसमें सभी घायल हो गए। हालांकि, गोलीबारी के बाद आरोपी शख्स ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। पुलिस ने बताया कि, यह घटना वाशिंगटन के एक प्रेप स्कूल के साथ स्थित एक अपार्टमेंट में घटी। 

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की घटना के बाद संदिग्ध हमलावर की पहचान 23 वर्षीय रेमंड स्पेंसर के रूप में की गई। उसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिए पहचाना गया था, जिसमें वह ऊपरी मंजिल से गोली चलाता दिख रहा है। वाशिंगटन के पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कॉन्टी ने बताया कि वायरल वीडियो बहुत ही प्रमाणिक लग रहा है, लेकिन यह पता नहीं लग पाया है कि यह घटना के वक्त लाइव स्ट्रीम किया गया था या फिर इसे बाद में अपलोड किया गया। इसके बाद पुलिस ने स्पेंसर की तस्वीरों को भी जारी किया था। 

पुलिस के पहुंचने से पहले मार ली गोली 
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने स्पेंसर के ठिकाने को ढूंढ लिया था, जैसे ही वह वहां पहुंचने वाली थी, उसने खुद को गोली मार ली। इसके बाद पुलिस ने उसके घर से कई राइफलें और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। सहायक पुलिस प्रमुख स्टुअर्ट इमरमैन ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया  है। इसमें  54 वर्षीय पुरुष, 60 साल की महिला, 30 साल की महिला और एक 12 साल की लड़की शामिल है। वहीं चश्मदीदों का कहना है कि, हमले के समय कम से कम 20 राउंड फायरिंग की गई।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

11
videsh

सम्मान: भारतवंशी रक्षा विशेषज्ञ विवेक लाल को ‘एंटरप्रेन्योर लीडरशिप अवार्ड’, आज एक ऑनलाइन कार्यक्रम में किया जाएगा सम्मानित

11
videsh

इमरान ने फिर की भारत की तारीफ : पाकिस्तान के पूर्व पीएम को भाई हमारी विदेश नीति, पढ़िये लाहौर की रैली में क्या कहा

To Top
%d bloggers like this: