Tech

अगले सप्ताह भारत में लॉन्च हो रहे कई गैजेट, स्मार्ट टीवी से लेकर टैबलेट तक, देखें लिस्ट

सार

Realme GT Neo 3 को भारत में 80W की चार्जिंग वाले वेरियंट को भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन के अलावा कंपनी Pad Mini, Buds Q2s और Smart TV x भी लॉन्च करेगी।

ख़बर सुनें

इस महीने यानी अप्रैल 2022 में Realme GT 2 Pro, Samsung Galaxy M33, Oppo F21 Pro, Redmi Note 11 Pro जैसे कई स्मार्टफोन देखने को मिले हैं और अब अप्रैल के आखिरी सप्ताह में करीब 10 गैजेट भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं जिनमें स्मार्ट टीवी से लेकर टैब और स्मार्टफोन तक शामिल हैं। OnePlus भी अगले सप्ताह भारत में दो नए स्मार्टफोन और ईयरफोन लॉन्च करने वाला है। शाओमी का प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 12 Pro भी अगले सप्ताह ही भारत में आ रहा है। आइए एक नजर डालते हैं अप्रैल 2022 के आखिरी सप्ताह में लॉन्च होने वाले सभी गैजेट पर एक नजर…

OnePlus के स्मार्टफोन

OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G, 28 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाले हैं। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 33W SUPERVOOC रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इस चार्जर को लेकर दावा है कि महज 30 मिनट में बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। OnePlus 10R 5G के साथ 150W की SUPERVOOC चार्जिंग मिलेगी। 150w चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला फोन होगा। चार्जिंग को लेकर दावा है कि महज 17 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। वनप्लस का बड्स भी इन्हीं दोनों फोन के साथ लॉन्च किया जाएगा।

xiaomi के प्रोडक्ट

शाओमी इंडिया अगले सप्ताह कई सारे प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है। 27 अप्रैल को शाओमी भारत में टैब के साथ स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।  Xiaomi Smart TV 5A को 27 अप्रैल को भारत में Xiaomi 12 Pro और शाओमी पैड 5 के साथ लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi TV 5A को तीन साइज में पेश किया जाएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

Realme के प्रोडक्ट

Realme GT Neo 3 को भारत में 29 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। Realme GT Neo 3 की लॉन्चिंग के साथ ही 150W की चार्जिंग को लेकर भी पुष्टि की गई है। Realme GT Neo 3 दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जिसके साथ 150w की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। Realme GT Neo 3 को भारत में 80W की चार्जिंग वाले वेरियंट को भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन के अलावा कंपनी Pad Mini, Buds Q2s और Smart TV x भी लॉन्च करेगी।

iQOO Z6 Pro

आईकू इंडिया ने अपने नए फोन iQOO Z6 Pro 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। iQOO Z6 Pro 5G को भारत में 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z6 Pro 5G के लॉन्चिंग तारीख का अब आधिकारिक एलान हो गया है। iQOO Z6 Pro 5G को लेकर कंपनी ने कहा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर मिलेगा।

विस्तार

इस महीने यानी अप्रैल 2022 में Realme GT 2 Pro, Samsung Galaxy M33, Oppo F21 Pro, Redmi Note 11 Pro जैसे कई स्मार्टफोन देखने को मिले हैं और अब अप्रैल के आखिरी सप्ताह में करीब 10 गैजेट भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं जिनमें स्मार्ट टीवी से लेकर टैब और स्मार्टफोन तक शामिल हैं। OnePlus भी अगले सप्ताह भारत में दो नए स्मार्टफोन और ईयरफोन लॉन्च करने वाला है। शाओमी का प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 12 Pro भी अगले सप्ताह ही भारत में आ रहा है। आइए एक नजर डालते हैं अप्रैल 2022 के आखिरी सप्ताह में लॉन्च होने वाले सभी गैजेट पर एक नजर…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

10
videsh

सम्मान: भारतवंशी रक्षा विशेषज्ञ विवेक लाल को ‘एंटरप्रेन्योर लीडरशिप अवार्ड’, आज एक ऑनलाइन कार्यक्रम में किया जाएगा सम्मानित

10
videsh

इमरान ने फिर की भारत की तारीफ : पाकिस्तान के पूर्व पीएम को भाई हमारी विदेश नीति, पढ़िये लाहौर की रैली में क्या कहा

To Top
%d bloggers like this: