Astrology

Vastu Tips: संतान प्राप्ति के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, जरूर मिलेगा लाभ

कहते हैं कि घर बनवाते समय हर एक जगह का निर्धारण वास्तु शास्त्र के अनुसार करना चाहिए। इससे सुख समृद्धी बनी रहती है। साथ ही खूब बरकत आती है। इसके अलावा घर में रखी हर एक चीज भी आपके भाग्य और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालती है। इसलिए घर में रखी वस्तुओं पर आपको विशेष ध्यान देना चाहिए। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि लोग वास्तु के अनुसार घर तो बनवा लेते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वो समस्याओं से जूझते रहते हैं। ऐसा आपके घर में रखी वस्तुओं की वजह से भी होता है। ऐसे में अगर आप शांति और समृद्धि के साथ संतान सुख भी पाना चाहते हैं, तो आपको घर के वास्तु के अलावा घर में रखी चीजों का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ उपायों का पालन करके संतान प्राप्ति का सुख पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं संतान प्राप्ति और प्रेगनेंसी से दौरान अपनाए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में… 

इस दिशा में सोएं

दिशा दोष भी प्रेगनेंसी में एक बड़ी समस्या साबित हो सकती है। ऐसे में संतान प्राप्ति की चाहत रखने वाले जोड़े को सोने की दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक पत्नी को हमेशा पति के बाईं तरफ सोना चाहिए। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि पति और पत्नी का बिस्तर छत की बीम के ठीक नीचे नहीं होना चाहिए।

बेडरूम में रखें ये चीज 

संतान प्राप्ति की चाहत रखने वालों को अपने बेडरूम में भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए। बचपन में भगवान श्री कृष्ण बेहद ही नटखट थे। हर मां उनके जैसे ही संतान की कामना करती है। ऐसे में नटखट कान्हा की तस्वीर घर में लगाना शुभ रहता है। 

इस मंत्र का करें जाप 

साथ ही पति या पत्नी में से किसी एक को पूरी श्रद्धा एवं भाव के साथ प्रतिदिन इस मंत्र का 108 बार जप पूरे एक साल तक करता है तो उसकी संतान प्राप्ति की मनोकामना जरूर पूरी होती है। 

‘देवकी सुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते

देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणंगता’। 

सबसे जरूरी बात ये है कि प्रेग्नेंट महिला के कमरे में मन विचलित करने वाली फोटोज गलती से भी नहीं लगानी चाहिए। नेगेटिव फोटोज जैसे डूबती नाव, खतरनाक जानवरों की फोटो, उदास फोटोज लगाने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: