Entertainment

Valentine's Day: अपने प्यार के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे बॉलीवुड सितारे, मौनी रॉय की पोस्ट ने खींचा फैंस का ध्यान

फरवरी का महीना लव बर्ड्स के लिए बेहद खास माना जाता है। आम लोगों से लेकर खास तक, सभी अपने चाहने वालों से प्यार का इजहार करते हैं। आज पूरा देश वैलेंटाइन डे (Valentine Day) मना रहा है। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। किसी ने अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पोस्ट साझा किया है तो कोई इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लंदन से आया। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे बॉलीवुड सितारे किस अंदाज में मना रहे हैं आइए देखते हैं।

सोनम कपूर ने लिखी प्यारी सी पोस्ट

सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- हैप्पी वैलेंटाइन डे। प्यार से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं… 

 

बिपाशा बसु ने करण से किया प्यार का इजहार

वो प्यार है, मुझे करण से मिलने से पहले प्यार का मतलब भी नहीं पता था। प्यार आपको खुशी देता है। प्यार आपको मजबूत बनाता है। प्यार में आप किसी को जज नहीं करते। प्यार आपको गर्व महसूस कराता है। प्यार आपका सच्चा दोस्त है। प्यार सभी मुश्किलों को आसान बना देता है। सभी को सच्चा प्यार मिले। हैप्पी वैलेंटाइन डे करण…

 

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह

वह अपनी नेहू को खास महसूस कराने का एक मौका भी नहीं छोड़ता है। हैप्पी वैलेंटाइन डे रोहनप्रीत

 

मलाइका अरोड़ा भी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई से बाहर गई हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर उम्र में उनसे काफी छोटे हैं। बावजूद इसके दोनों ने समाज की सीमाओं को तोड़ते हुए एक दूसरे से प्यार किया। 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: